{"_id":"5f47b73d8ebc3eaad44753b4","slug":"lebanon-blast-locals-volunteering-and-providing-every-help-to-the-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lebanon Blast: सरकार हुई फेल तो स्थानीय लोग ही बने फरिश्ते, पीड़ितों के लिए कर रहे हर मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Lebanon Blast: सरकार हुई फेल तो स्थानीय लोग ही बने फरिश्ते, पीड़ितों के लिए कर रहे हर मदद
Thu, 27 Aug 2020 07:09 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 27 Aug 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
बेरूत में विस्फोट की तस्वीर (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुश्किल वक्त में जब कोई किसी की मदद के लिए आगे आता है तो वह उसके लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं होता। ऐसा ही कुछ इस वक्त लेबनान में देखने को मिल रहा है। यहां राजधानी बेरूत में कुछ दिनों पहले हुए धमाके में प्रभावित लोगों की मदद के लिए वहां के स्थानीय लोग ही उनके लिए फरिश्ते बनकर आगे आए हैं।
विज्ञापन
लेबनान की राजधानी बेरूत में इसी महीने की शुरुआत में हुए बम धमाके के बाद यहां की स्थिति बेहद खराब है। धमाके वाली जगह के आसपास रहने वाले लोगों का सब कुछ छीन गया है। इन लोगों को अब खाने, पहनने और रहने की भी दिक्कत होने लगी है। देश की सरकार भी लोगों की मदद करने में सक्षम नहीं है। हालांकि इस बुरी परिस्थिति में अब कुछ स्थानीय लोगों ने आगे आकर मदद करना शुरू किया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग अब अपनी गाड़ियों में खाना, कपड़ा और सैनिटरी पैड जैसी जरूरी चीजें लेकर प्रभावित इलाकों में जा रहे हैं और पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। जरुरतमंदो को उनकी जरूरत के हिसाब से सामान बांट रहे हैं। ऐसे ही एक मददगार हुसैन कजोन का कहना है कि वैसे यह काम सरकार को करना चाहिए, लेकिन हम कर रहे हैं। हुसैन ने यह भी कहा कि हम कैसे चैन से रह सकते हैं ,जब अपने ही लोगों को मदद की जरूरत हो। यहां लोगों की जरूरत बहुत ज्यादा है और उनकी मदद करने वाला कोई नहीं। ऐसे में किसी न किसी को तो मदद के लिए आगे आना ही था। लोगों की मदद करके अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए मददगारों ने बिना सरकार की सहायता के खुद से ही बेस कैंप बना लिया हैं। यहीं पर लोगों को खाना और कपड़े दिए जा रहे हैं। हुसैन और उसके कुछ साथियों ने एक बंद पड़े पेट्रोल पंप को मदद देने वाला केंद्र बनाया है। उन्होंने इस पेट्रोल स्टेशन का नाम नेशन स्टेशन रखा है। हुसैन और उसके साथी यहां से पीड़ितों को राहत सामग्री दे रहे है। इस स्टेशन से जरूरतमंद कोई भी चीज ले सकता है।