यूएनएचआरसी में पाकिस्तान का दिया डोजियर लीक, राहुल और अब्दुल्ला के बयान हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् (यूएनएचआरसी) में पाकिस्तान ने एक डोजियर पेश किया है। इसका पहले पेज लीक हो गया है। लीक दस्तावेज की पाकिस्तान की मीडिया में काफी चर्चा की जा रही है। इस दस्तावेज के शुरुआती पेज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला के बयान लिखे हुए हैं।
A leaked document, reportedly the Pakistani dossier to be presented by them at United Nations Human Rights Council (UNHRC) today, circulating in Pak media circles. The opening page of the document shows quotes by Congress leader Rahul Gandhi & National Conference's Omar Abdullah. pic.twitter.com/4JoFClPil6
— ANI (@ANI) September 10, 2019विज्ञापन
वहीं यूएनएचआरसी में आज कश्मीर आधारित सेशन में भारत और पाकिस्तान दोनों अपने दावे पेश करेंगे। जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति को लेकर यूएनएचआरसी में भारत और पाक एक-दूसरे के तर्कों को खारिज करने का प्रयास करेंगे। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार का आरोप लगाकर भारत के खिलाफ प्रस्ताव लाने के लिए पूरा जोर लगाएगा। पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी आज पाकिस्तान का बयान रखेंगे।
पाकिस्तान के बयान के तुरंत बाद ही भारत भी अपना बयान रखेगा। अगर पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर रोना रोता है तो भारत उसका पुरजोर तरीके से जवाब देगा। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाक के कुछ घंटे बाद अपना बयान देगा और भारत के पास जवाब का अधिकार होगा। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के एक सचिव द्वारा किया जाएगा और इसमें अजय बिसारिया भी शामिल हैं।
बता दें कि अजय बिसारिया हाल ही में इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त थे, जिन्हें तनातनी के बीच पाकिस्तान ने वापस भेज दिया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्विटर पर कहा, ‘अब समय आ गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारतीय बलों की ओर से किए जा रहे मानवाधिकार उल्लंघन पर अलग राय नहीं रखनी चाहिए।’ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी मानवाधिकार परिषद की बैठक में शामिल होने जिनेवा रवाना हो चुके हैं।
वहीं, अपनी एक सप्ताह की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयार्क में कई देशों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय एजेंडे पर चर्चा करेंगे। अपने दूसरे कार्यकाल में मोदी पहली बार यूएन महासभा को संबोधित करेंगे, इससे पहले 2014 में उन्होंने महासभा में भाषण दिया था।