फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Leader of the Opposition in Venezuela declared President to himself

वेनेजुएला में विपक्ष के नेता ने खुद को घोषित किया राष्ट्रपति, ट्रंप ने किया समर्थन

Fri, 25 Jan 2019 02:13 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 25 Jan 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
Leader of the Opposition in Venezuela declared President to himself
निकोलस मादुरो

वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच विपक्ष के नेता जुआन गोइदो ने खुद को कार्यकारी राष्ट्रपति घोषित कर दिया। दो पहले मादुरो के विरोध प्रदर्शन में जुटे लोगों की गिरफ्तारी के बाद से अराजक माहौल के बीच अब देश में तख्तापलट जैसे हालात बन गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी विपक्षी नेता को अंतरिम राष्ट्रपति की मान्यता देकर आग में घी डाल दिया है।

विज्ञापन


इस माह की शुरूआत में राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल की शपथ लेने वाले निकोलस मादुरो पर चुनाव में वोटों की गड़बड़ी के आरोप लगे थे। उनके नेतृत्व में वेनेजुएला आर्थिक संकट से जूझ रहा है और बढ़ती कीमतों व भोजन-दवाई की कमी के कारण लाखों लोगों ने देश से पलायन किया है। बुधवार को राजधानी में प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ हुई तीखी झड़प के बाद बृहस्पतिवार को विपक्ष के नेता और वेनेजुएला नेशनल एसेंबली के अध्यक्ष जुआन गोइदो ने खुद को देश का कार्यकारी राष्ट्रपति घोषित कर दिया। इससे ठीक पहले उन्होंने लोगों से सरकार के खिलाफ अवज्ञा आंदोलन छेड़ने की अपील की थी।
विज्ञापन


इधर, दो दिनों से देश में मादुरो के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच 13 लोगों की मौत के समाचार हैं। देश की ऑब्जर्वेट्री ऑफ सोशल कांफ्लिक्ट के मुताबिक मरने वालों में अधिकतर गोली लगने से मारे गए हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं बताया कि प्रदर्शन शुरू होने के बाद एक ही रात में कम से कम चार लोग मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रंप के बाद अमेरिकी राज्यों ने भी दी गोइदो को मान्यता

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, मादुरो की नाजायज सरकार के कारण वेनेजुएला के लोगों को लंबे समय से दुष्वारियां उठाना पड़ी हैं। मैं आधिकारिक तौर पर नेशनल एसेंबली के अध्यक्ष जुआन गोइदो को देश का अंतरिम राष्ट्रपति स्वीकार करता हूं। ऑर्गेनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेस्ट ने भी गोइदो को वेनेज़ुएला के नेता के रूप में मान्यता दे दी। महासचिव लिई आलमाग्रो ने इसकी पुष्टि की।

विश्व बिरादरी में अलग-थलग पड़े मादुरो

अमेरिका के बाद दक्षिण अमेरिकी देशों ने भी वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गोइदो को देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दे दी है। जबकि संयुक्त राष्ट्र ने किसी भी खतरे की आशंका को दूर करने के मकसद से कराकस में बातचीत की अपील की है। गोइदो को मान्यता देने वाले देशों में ब्राजील, कोलंबिया, चिली, पेरू और अर्जेंटीना शामिल हैं। उधर यूरोपीय संघ ने देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए स्वतंत्र चुनाव कराने का आव्हान किया है। हालांकि रूस ने पश्चिमी देशों पर हमला किया और क्यूबा व तुर्की ने मादुरो के साथ एकजुटता दिखाई है।

मादुरो ने अमेरिका से राजनयिक रिश्ते तोड़े

कराकस। ट्रंप द्वारा गोइदो को मान्यता देने के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका पर तख्तापलट का आरोप लगाते हुए राजनयिक रिश्ते तोड़ने की घोषणा की। उन्होंने राजधानी में हजारों समर्थकों से कहा, ‘दफा हो जाओ! वेनेजुएला छोड़ो, ये इसी लायक हैं , लानत है तुम पर।’ उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को देश छोड़ने के लिए 72 घंटे का समय दिया है। मादुरो ने कहा, ‘ट्रंप की नीति मूर्खतापूर्ण है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed