फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   leader of nxivm group keith raniere charged with sex trafficking

सेल्फ-हेल्प गुरू पर लगा सेक्स ट्रैफिकिंग का आरोप

Tue, 27 Mar 2018 07:50 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
leader of nxivm group keith raniere charged with sex trafficking

सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर महिलाओं को सेक्स दासी बनाने के आरोप में अमेरिका के एक सेल्फ हेल्प गुरू को गिरफ्तार किया गया है। कीथ रेनाइनर नाम के इस व्यक्ति ने महिलाओं को ब्लैक मेल कर उनसे अवैध व्यापार  कराता था। कीथ को मैक्सिको से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


 कीथ रेनाइर (57) नामक व्यक्ति नेक्सिवम (नेक्स-इ-अम) ग्रुप का सह-संस्थापक है। कीथ पर  सेक्स का अवैध व्यापार और षड्यंत्र रचने जैसे आरोप लगे हैं। अगर आरोप साबित होता है तो उसे 15 साल से लेकर उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। अपनी शिकायत में अभियोक्ता ने आरोप लगाया है कि रेनाइर जिसने खुद को 'वैनगार्ड' नाम का टाइटल दिया है, वह एक वर्कशॉप चलाता था और एक कोर्स पांच दिन का होता है जिसकी फीस वह 5000 डॉलर लेता है।
विज्ञापन


शिकायत में यह कहा गया है कि वह महिलाओं को सेक्स के लिए मजबूर करता था। फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन और मैक्सिकन पुलिस ने रविवार को उसे उसके मंहगे विले से गिरफ्तार किया। इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स उसके संगठन का अक्तूबर के आखिर में खुलासा कर चुका है। जिसमें न्ययॉर्क टाइम्स ने यह भी बताया है कि नेक्सिसम के अंतर्गत महिलाओं की किस प्रकार ब्रैंडिंग की जाती है जिसमें डॉक्टर कोटेराइजिंग जैसे डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एफबीआई के असिसटेंट डायरेक्टर का कहना है कि उस पर लगे आरोप बहुत ही घिनौने हैं, उसने महिलाओं को अपशब्द तो कहे ही हैं साथ ही कथित तौर पर वह महिलाओं की ब्रैंडिंग करने और उन्हें जलाने जैसे कामों में भी शामिल था। यह सब काम उसने अन्य महिला संचालकों के साथ अपने अपरंपरागत पिरामिड स्कीम के अंतर्गत किए हैं।

शिकायत में कहा गया है कि बहुत से पीड़ित ऐसी वीडियोटेप समारोह का हिस्सा भी बने हैं जिसमें उनके श्रोणी क्षेत्र की ब्रैंडिग की जाती थी। साथ ही वीडियो में विशेष तौर पर रेनाइर का चिन्ह भी लगा होता था। इसके साथ ही वह 'कोलेट्रल' भी प्रदान करता था जिसका मतलब है किसी के दोस्तों और परिवार से जुड़ी ऐसी जानकारियां जिन्हें यदि फैला दिया जाए तो किसी का जीवन बर्बाद हो सकता है। वह महिलाओं को बोलता था कि यदि उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया तो वह उन जानकारियों को खो देंगे। वहीं अभियुक्त का कहना है कि कुछ लोगों को लो केलोरी डाइट का पालन करने को भी मजबूर किया जाता था जिसे रेनाइर ने खासकर पतली महिलाओं के लिए बनाया था।

हालांकि रेनाइर ने न्यूयॉर्क टाइम्स में इन सभी अपराधों को अस्वीकृत कर दिया है। साथ ही रेनाइर ने अपने ग्रुप की वेबसाइट पर एक लेटर भी पब्लिश किया जिसमें उसने कहा है कि बीते कुछ महीनों में स्वतंत्र रूप से व्यापक स्तर पर उच्च शिक्षित व्यक्तियों द्वारा उसके ग्रुप की जांच की गई। जिसमें ऐसा कुछ भी साबित नहीं हुआ कि वह किसी को विवश करते हों या मजबूर करते हों। उसने आगे कहा कि यह आरोप उसे परेशान करने वाले हैं क्योंकि अहिंसा ही सबसे महत्वपूर्ण मूल्य है। 


आपको बता दें कि एलिसन मैक जो कि अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री हैं, वह भी रेनाइर के ग्रुप को फोलो करती हैं और कई यू ट्यूब वीडियो में रेनाइर के साथ नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed