फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Layoffs continue in America, 15.4 lakh employees lost jobs, so far 4.42 crore people became unemployed

अमेरिका में छंटनी का दौर जारी, अब तक करीब साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा हुए बेरोजगार

Fri, 12 Jun 2020 01:25 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 12 Jun 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Layoffs continue in America, 15.4 lakh employees lost jobs, so far 4.42 crore people became unemployed
फाइल फोटो - फोटो : PTI

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका को कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। महामारी के कारण यहां एक लाख से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना की वजह से अमेरिका में अब तक 4 करोड़ 42 लाख लोगों (44.2 मिलियन) की नौकरी जा चुकी है।

विज्ञापन


गुरुवार को कारोबार की शुरुआत में वॉल स्ट्रीट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इसका एक बड़ा कारण पिछले सप्ताह श्रम विभाग के नए आंकड़ों में 15.4 लाख (1.54 मिलियन) बेरोजगार श्रमिकों का शामिल होना था, जिनके लिए बेरोजगारी भत्ता का क्लेम किया गया है।" 
विज्ञापन


दरअसल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए की गई बंदी के कारण मार्च के मध्य में छंटनी का दौर शुरू हुआ, जो इसी महीने अपने पीक पर पहुंच गया। हालांकि, अब छंटनी के इन आंकड़ों में कमी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि 2008 में वैश्विक मंदी के संकट के दौरान देखे गए किसी भी आंकड़े से यह साप्ताहिक आंकड़ा अभी भी बेहतर स्थिति में है। एक विश्लेषण में कहा गया है, 'राज्यों और व्यवसायों को फिर से खोल दिया गया है, लेकिन कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू है, जिसके कारण आने वाले कुछ हफ्तों में और छंटनी होगी।'


कोविड-19 का खतरा लगातार अमेरिका पर बना हुआ है। हालांकि, इसमें कुछ कमी के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन फिर भी हर दिन लगभग 20,000 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। टेक्सास और नॉर्थ कैरोलिना जैसे राज्यों में पिछले एक महीने में पहले की तुलना में अस्पतालों में और भी ज्यादा मरीज देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed