फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lawyer of Donald Trump faced tough questions form court over his tax returns

टैक्स रिटर्न को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील से अदालत ने पूछे कड़े सवाल

Fri, 25 Sep 2020 10:44 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 25 Sep 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Lawyer of Donald Trump faced tough questions form court over his tax returns
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके व्यापार में चल रही एक आपराधिक जांच के संबंध में उनके टैक्स रिटर्न की जानकारी मैनहट्टन के शीर्ष प्रॉसीक्यूटर को देने या न देने के मामले पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दौरान फेडरल अपील कोर्ट ने ट्रंप के वकील से कई कड़े सवाल पूछे। 

विज्ञापन


ट्रंप के वकील विलिय कॉन्सोवॉय ने दूसरी यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स को बताया कि मैनहट्टन जिला अटॉर्नी सायरल वांस की ओर से डोनाल्ड ट्रंप को सपीना (उपस्थिति का आदेश) जारी करना गलत था। उन्होंने कहा कि यह उनका उत्पीड़न करने के गलत इरादे के साथ भेजा गया था।  
विज्ञापन



फेडरल अपील अदालत में सुनवाई के दौरान तीन जजों के पैनल ने ट्रंप के वकील कॉन्सोवॉय से सवाल किया कि क्या इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप विशेषाधिकार की मांग कर रहे थे, क्योंकि वह राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही अदालत ने सवाल पूछा कि क्या वह किसी भी समन को स्वीकार कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनल में शामिल न्यायाधीश रेमंड लोहियर के एक सवाल के जवाब में कॉन्सोवॉय ऐसी परिस्थिति पेश नहीं कर पाए जहां वह टैक्स रिटर्न के दस्तावेजों के लिए किए जा रहे किसी भी अनुरोध को बहुत बड़ी समस्या या गलती की तरह नहीं देखेंगे। इस पर लोहियर ने कहा कि यहीं पर समस्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed