{"_id":"6725b065b4ab4348c6076b9b","slug":"lawrence-bishnoi-brother-anmol-extradition-from-us-mumbai-police-bringing-back-efforts-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lawrence Bishnoi: लॉरेंस के भाई अनमोल को अमेरिका से वापस लाने की कवायद, मुंबई प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Lawrence Bishnoi: लॉरेंस के भाई अनमोल को अमेरिका से वापस लाने की कवायद, मुंबई प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू
Sat, 02 Nov 2024 10:24 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:24 AM IST
सार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका से वापस लाने की कवायद हो रही है। मुंबई पुलिस ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की है। यह मामला अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने से जुड़ा है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल।
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू की है। अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में अनमोल मुंबई पुलिस की वांटेड सूची में शामिल है। पुलिस के सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) से संबंधित मामलों की विशेष अदालत ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अमेरिका ने बताया कि अनमोल उनके देश में मौजूद है। सचेत किए जाने के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की।
अमेरिका ने बताया कि अनमोल उनके देश में...
पुलिस के सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) से संबंधित मामलों की विशेष अदालत ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अमेरिका ने बताया कि अनमोल उनके देश में मौजूद है। सचेत किए जाने के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विशेष अदालत में हलफनामा, मुंबई पुलिस ने कही यह बात
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत में याचिका दायर की। पुलिस ने कहा कि भगोड़े अपराधी अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करनी है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए हलफनामा दायर किया जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात के साबरमती जेल में बंद है।
अनमोल की तलाश के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी
मुंबई पुलिस अनमोल के प्रत्यर्पण की औपचारिकताओं को पूरी करने के लिए कुछ अदालती दस्तावेजों का इंतजार कर रही है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया के लिए केंद्र सरकार को एक औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक विदेश में अनमोल की तलाश के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अमेरिका से अलर्ट मिलने से पहले आशंका जताई जा रही थी कि अनमोल कनाडा में है।
NIA ने अनमोल को वॉन्टेड सूची में शामिल किया
बता दें कि भारत की आतंकवाद निरोध एजेंसी- नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पिछले महीने अनमोल को वॉन्टेड सूची में शामिल किया था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। लॉरेंस बिश्नोई का गैंग साल 2022 में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था। इसी साल अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाई गई थी। इसकी जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली है। मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, उनके भाई अनमोल और कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार को इस मामले में आरोपी बनाया है।
बिश्नोई भाइयों के खिलाफ NIA के गंभीर आरोप
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी लेने वाले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ अप्रैल में लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। एनआईए ने अगस्त 2022 में बिश्नोई भाइयों सहित नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इन लोगों पर केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने का आरोप है। इसके अलावा 'आतंकी मंसूबों के लिए युवाओं की भर्ती', 'प्रमुख व्यक्तियों की लक्षित हत्या' की साजिश जैसे आरोप लगे हैं।