फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Last rites of hostages recovered from Gaza were performed, family members said paid worst price

Gaza Hostages Murder: गाजा से बरामद बंधकों का अंतिम संस्कार, परिजन के छलके आंसू; बोले- सबसे खराब कीमत चुकाई

Mon, 02 Sep 2024 09:05 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 02 Sep 2024 09:05 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने बताया था कि बंधकों के शव गाजा के शहर राफा में एक टनल से बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान एडेन यरुशलमी (24), कार्मेल गाट (39), अलमोग सरुसी (26), एलेक्स लुबनोव (32) और ओरी डानिनो (25) शामिल हैं।

विज्ञापन
Last rites of hostages recovered from Gaza were performed, family members said paid worst price
बंधक, जिनके शव बरामद किए गए हैं - फोटो : एक्स/इस्राइली सेना

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग का एक साल होने वाला है, लेकिन हर बीतते दिन के साथ यह जंग शांत होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। इस बीच, गाजा के शहर राफा की एक टनल से बरामद किए गए मृतक बंधकों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के मौके पर इन बंधकों के परिजनों ने नेतन्याहू सरकार के प्रति निराशा जताई। साथ ही परिजनों का कहना था कि हमने इस युद्ध की सबसे खराब कीमत चुकाई है। 

विज्ञापन

 
बंधकों के परिजनों ने बयां किया दर्द 

रविवार को इन छह लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिजन रोते हुए नजर आए। मध्य इस्राइल के रानाना शहर में बंधक बनाए गए अलमोग सरुसी की मां ने दुख जताया। इस मौके पर वे कह रही थीं कि हमने कितनी प्रार्थना की कि हमें तुम्हें फिर से देखने का और तुम्हें गले लगाने का मौका मिलेगा... लेकिन हमास को नष्ट करने के लिए आपका बलिदान दिया गया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर सात अक्तूबर को बंधक बनाए गए लोगों की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया।  
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य फ्रांसीसी-इस्राइली बंधक ओफर काल्डेरन के चचेरे भाई ईयाल काल्डेरन ने कहा कि हम नहीं जानते कि अगला परिवार कौन होगा जिसके पास मरने वाले की खबर आएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में बाकी बचे बंधकों में से कोई भी हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कल बरामद हुए थे शव
इस्राइली सेना ने बताया था कि बंधकों के शव गाजा के शहर राफा में एक टनल से बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान एडेन यरुशलमी (24), कार्मेल गाट (39), अलमोग सरुसी (26), एलेक्स लुबनोव (32) और ओरी डानिनो (25) शामिल हैं। छह बंधकों के शव मिलने पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि 'जिसने भी बंधकों की हत्या की है, वह नहीं चाहता कि कोई समझौता हो।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने की पुष्टि
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी पुष्टि की है कि इस्राइली सेना को मिले शवों में एक अमेरिकी नागरिक हेरश गोल्डबर्ग पोलिन का शव भी शामिल है। बाइडन ने एक बयान में कहा कि 'आज राफा की सुरंग में छह बंधकों के शव मिले हैं। हम इसकी पुष्टि करते हैं कि एक शव अमेरिकी नागरिक हेरश गोल्डबर्ग पोलिन का है।' 23 साल के गोल्डबर्ग पोलिन को बीते साल 7 अक्तूबर को हुए हमले के दौरान बंधक बनाया गया था। हमास के आतंकियों ने कुल 251 लोगों को बंधक बनाया था, जिनमें से 100 से ज्यादा बंधकों को बीते दिनों हुए युद्धविराम के दौरान रिहा कर दिया गया था। 
 गोल्डबर्ग के परिजनों ने हाल ही में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के दौरान भी हिस्सा लिया था और मंच से पोलिन की मां ने संबोधित भी किया था। हेरश को 7 अक्तूबर को म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान पकड़ा गया था। बीते दिनों 24 अप्रैल को हेरश और अन्य बंधकों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आतंकी बंधकों को हाथ-पैर बांधकर एक गाड़ी में ले जा रहे थे। इन्हीं बंधकों में हेरश गोल्डबर्ग भी था। 


पिछले साल से जारी है संघर्ष
पिछले साल सात अक्तूबर के बाद पहली बार इस्राइल के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन फेडरेशन हिस्टाड्रट ने सरकार पर युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर करने को लेकर दबाव डालने के लिए आम हड़ताल का आह्वान किया। इस्राइली सेना द्वारा गाजा पर किए गए हमले में 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत चुकी है, जबकि 94 हजार से अधिक लोग घायल हैं। पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था, जिसमें 1,139 इस्राइली लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान हमास ने 250 लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed