{"_id":"6137ce5f8ebc3e213820e079","slug":"largest-dairy-farm-of-new-jersey-nearly-destroyed-in-tornado","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी नुकसान: न्यू जर्सी में बवंडर से तबाही, सबसे बड़ा डेयरी फार्म नष्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारी नुकसान: न्यू जर्सी में बवंडर से तबाही, सबसे बड़ा डेयरी फार्म नष्ट
Wed, 08 Sep 2021 02:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, अटलांटिक सिटी।
एजेंसी, अटलांटिक सिटी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:14 AM IST
सार
- बवंडर के आने से सैकड़ों गायें ढहे खलिहान में फंस गईं
- छतें उखड़ गईं और उपकरण ध्वस्त हो गए। पुराने फार्महाउस में पेड़ उखड़ गए
विज्ञापन
बवंडर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू जर्सी में सोमवार को आए बवंडर ने बड़ी तबाही मचाई। इतिहास में दर्ज इस सबसे तेज बंवडर की वजह से फिलाडेल्फिया के उपनगर मुलिका हिल में राज्य का सबसे बड़ा डेयरी फार्म वेलक्रेस्ट लगभग तबाह हो गया। यहां कई गायों की मौत हो गई, जबकि कई जख्मी हैं। सौ से ज्यादा गायें लापता हो गई हैं।
विज्ञापन
वेलक्रेस्ट फार्म के बर्बाद होने से उसके मालिक वैली ईचस और उनकी पत्नी मैरियन बेहद दुखी हैं। मैरियन ने मंगलवार को बताया कि ठीक 12 घंटे पहले जब हम खाना खा रहे थे, तभी मौसम विभाग ने बवंडर आने की चेतावनी जारी की थी। बवंडर ईएफ3 आने के समय तुरंत तहखाने में चले गए। बमुश्किल तीन मिनट बीते और वह चला गया।
विज्ञापन
ईचस ने बताया कि वह जब परिवार के सदस्यों के साथ तहखाने से बाहरी आए तो देखा की अनाज के दो बड़े सिलोस गिर गए हैं। खलिहान कंक्रीट में तब्दील हो गया है। छतें उखड़ गईं और उपकरण ध्वस्त हो गए। पुराने फार्महाउस में पेड़ उखड़ गए।
विज्ञापन
इचस ने कहा कि हर जगह कबाड़, लकड़ी और मलबा था। सैकड़ों गायें ढहे खलिहान में फंस गईं थी। इनमें 13 गायों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा घायल हो गईं। 100 गायें लापता थीं। हालांकि डेयरी फार्म में बवंडर से कोईृ मौत नहीं हुई।
वेलक्रेस्ट फार्म को 1943 में ईचस के माता-पिता ने की थी। इसे अब ईचस चलाते हैं। वेलक्रेस्ट फार्म सालाना 17 मिलियन पाउंड से अधिक दूध का उत्पादन करता है। यहां 1400 से ज्यादा गायें हैं। इनमें से लगभग आधी दूध देने वाली हैं।