फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   large number of Muslims are reaching Saudi Arabia without masks for Haj yatra

Haj Yatra: हज के लिए बड़ी तादाद में मुस्लिम बिना मास्क पहुंच रहे सऊदी अरब, कोरोना पाबंदियों में पिछले महीने दी गई है छूट

Thu, 07 Jul 2022 12:34 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मक्का (सऊदी अरब)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मक्का (सऊदी अरब)। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Jul 2022 12:34 AM IST
सार

अल जजीरा के मुताबिक, सऊदी अरब ने पिछले महीने कोविड-19 महामारी के दौर में लागू काफी पाबंदियों को हटा दिया है। इनमें मास्क भी है।

विज्ञापन
large number of Muslims are reaching Saudi Arabia without masks for Haj yatra
हज - फोटो : Instagram

विस्तार

हज के लिए दुनिया के विभिन्न स्थानों से आए मुस्लिम इन दिनों इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल सऊदी अरब के मक्का शहर में हैं। कोविड-19 महामारी के बाद सबसे बड़ी हज यात्रा शुरू होने वाली है। हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। दुनिया के सभी सक्षम मुस्लिमों के लिए एक बार हज करना फर्ज है।

विज्ञापन


अल जजीरा की खबर के मुताबिक, इस बार करीब 10 लाख लोगों को हज के लिए मक्का की बड़ी मस्जिद पहुंचकर परंपरा निभाने की अनुमति मिली है। हज करने आए एक जायरीन हम्मद ताहिर ने कहा, हम यहां आकर बेहद रोमांचित और खुश हैं। धार्मिक फर्ज बताए गए काम को पूरा करना वाकई बेहद अच्छा लग रहा है। 
विज्ञापन


अल जजीरा के मुताबिक, सऊदी अरब ने पिछले महीने कोविड-19 महामारी के दौर में लागू काफी पाबंदियों को हटा दिया है। इनमें मास्क भी है। इस साल अप्रैल में सऊदी अरब ने देश और विदेश से 10 लाख लोगों को हज करने की अनुमति दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसके लिए वैक्सीन की सभी खुराक लेने और उम्र 65 साल से अधिक नहीं होने की शर्त लगाई गई थी। पिछले साल महामारी के कारण केवल कुछ हजार घरेलू जायरीनों को हज करने की अनुमति दी गई थी। 


विदेशियों के लिए कोरोना संक्रमण न होने की पीसीआर रिपोर्ट जरूरी
सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने बताया, विदेश से आने वाले हाजियों को अपनी कोविड निगेटिव पीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करना जरूरी है। स्वास्थ्य संबंधी अन्य पाबंदियां भी लागू की जाएंगी। मक्का की बड़ी मस्जिद में जायरीन तवाफ की रस्म अदा करेंगे, जिसमें काबा की परिक्रमा की जाती है। वैसे कोरोना महामारी से पहले दुनियाभर से करीब 25 लाख लोग हर साल हज के लिए सऊदी अरब की यात्रा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed