फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Laos Government After 6 Tourists Die Of Contaminated Alcohol news update

Laos: लाओस में घूमने आए छह विदेशी पर्यटकों की दूषित शराब पीने से मौत; सरकार बोली- मामले की जांच जारी

Sat, 23 Nov 2024 03:40 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 23 Nov 2024 03:40 PM IST
सार

मरने वालों में तीन महिलाएं और एक ब्रिटिश वकील शामिल हैं। अब तक दो डेनिश यात्रियों, 19 साल की दो ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं और 28 साल की ब्रिटिश महिला सिमोन व्हाइट की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Laos Government After 6 Tourists Die Of Contaminated Alcohol news update
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियाई देश लाओस में एक के बाद एक पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई है। यहां खराब शराब पीने से छह पर्यटकों की मौत हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि पर्यटकों ने मेथनॉल युक्त इंजेक्शन लिया था, जिसका इस्तेमाल कभी-कभी बार इथेनॉल (शराब) के सस्ते विकल्प के रूप में करते हैं। अब लाओस सरकार ने वांग विएंग में हुई विदेशी पर्यटकों की मौत पर दुख जताया है। 

विज्ञापन


इन देशों के लोगों की गई जान
मरने वालों में तीन महिलाएं और एक ब्रिटिश वकील शामिल हैं। अब तक दो डेनिश यात्रियों, 19 साल की दो ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं और 28 साल की ब्रिटिश महिला सिमोन व्हाइट की मौत हो गई है। वे लाओस के वांग विएंग शहर में एक बार में गए थे। यह लोग करीब एक दर्जन विदेशियों के समूह में शामिल थे, जो बीमार पड़ गए और उन्हें 12 नवंबर के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


हाल ही में हुई होली बाउल्स की मौत
लाओस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वह मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता है। साथ ही यह भी बताया कि मामले की जांच जारी है। इस मामले में ताजा मौत 19 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई होली बाउल्स की शुक्रवार को हुई। उनका बैंकॉक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने 21 नवंबर को होली बाउल्स की दोस्त बियांका जोन्स की मौत की पुष्टि की थी। दोनों ऑस्ट्रेलियाई युवती 13 नवंबर की रात लाओस के वांग विएंग के एक हॉस्टल में अपने ग्रुप के साथ पार्टी कर रही थीं। वहां वे शराब पीने के बाद बीमार पड़ गईं। उन्हें इलाज के लिए थाईलैंड के एक अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरी घटना को लेकर कैनबरा लाओस के अधिकारियों पर पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए दबाव डाल रहा है। 

पार्टी और एडवेंचर के लिए मशहूर लाओस 
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व एशिया में लाओस एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। खास तौर पर वांग विएंग में पार्टी और एडवेंचर स्पोर्ट्स की चाहत रखने वाले बैकपैकर्स की भरमार है। लाओस की पुलिस ने छह लोगों की मौत के सिलसिले में नाना बैकपैकर हॉस्टल के प्रबंधक और मालिक को हिरासत में लिया था। हालांकि, अब तक कोई आरोप दायर नहीं किया गया है।


क्या है मिथाइल एल्कोहल?
मेथनॉल या मिथाइल एल्कोहल एक ऐसा रंगहीन रसायन है जो अवैध शराब में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर औद्योगिक उत्पादों, जैसे पेंट थिनर, रंग और स्याही में किया जाता है। इसकी थोड़ी सी मात्रा भी इंसानों को अंधा बना सकती है। इससे शरीर के कई अंग खराब हो सकते हैं और मौत भी हो सकती है। मेथनॉल युक्त पेय पदार्थ लंबे समय से पूरे दक्षिण पूर्व एशिया देशों, खासकर मेकांग नदी के किनारे बसे गरीब देशों में एक बड़ा मुद्दा रहा है। इन देशों की सरकारों ने शराब को लेकर कई बार चेताया है लेकिन अभी भी लोगों में जागरूकता नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed