फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Landslide in Congo kills several people after torrential rain world news in hindi

Congo Landslide: कांगो में मूसलाधार बारिश बनी आफत, भूस्खलन से 17 लोगों की मौत

Mon, 18 Sep 2023 04:20 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 18 Sep 2023 04:20 AM IST
सार

भूस्खलन की वजह से कई घर ढह गए हैं, मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल बचाव दल तलाश अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Landslide in Congo kills several people after torrential rain world news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी कांगो में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन होने से 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भूस्खलन की वजह से कई घर ढह गए हैं, मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल बचाव दल तलाश अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, मोंगला प्रांत के लिसल शहर में कांगो नदी के किनारे यह घटना हुई। पीड़ित पहाड़ की तलहटी में बने घरों में रह रहे थे। उन्होंने कहा, मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ, जिसमें कई घर जमींदोज हो गए। प्रांत के गवर्नर ने कहा कि मलबे को हटाने और लोगों को बचाने के लिए मशीनरी की सख्त जरूरत है। गवर्नर ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पूरे प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की है।
विज्ञापन


मंदिर में महिला को थप्पड़ मारने के आरोप में भारतवंशी वकील पर केस
सिंगापुर में हिंदू मंदिर में महिला को थप्पड़ मारने के आरोप में भारतीय मूल के निलंबित वकील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रवि मदासामी (54) पर शनिवार को राज्य अदालतों में चार मामलों में आरोप लगाए गए हैं। इनमें स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, शुक्रवार दोपहर 12 बजे श्री मरिअम्मन मंदिर में महिला के बाएं गाल पर सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारना शामिल है। रवि पर लगाए गए अन्य दो आरोप उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम के तहत हैं, इसमें कहा गया है कि वकील पर अश्लील बातें करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed