फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Landslide buries homes outside Guinea's capital, killing 11, injuring 10 Know all about it

Guinea Landslide: गिनी की राजधानी के बाहर भूस्खलन से तबाही; कई घर मलबे में तब्दील; 11 लोगों की मौत और 10 घायल

Fri, 22 Aug 2025 07:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोनाक्री (गिनी)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोनाक्री (गिनी) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Aug 2025 07:33 AM IST
सार

दसा उस क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुआ। पिछले साल पश्चिम अफ्रीका में आई रिकॉर्ड बाढ़ में 1,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान लाखों लोग विस्थापित भी हुए थे।

विज्ञापन
Landslide buries homes outside Guinea's capital, killing 11, injuring 10 Know all about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश के कारण गिनी के एक ग्रामीण इलाके में भूस्खलन की खबर है। इस दौरान कम से कम 11 लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। भूस्खलन में 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, यह भूस्खलन बुधवार रात राजधानी कोनाक्री से 50 किलोमीटर दूर कोयाह प्रांत के एक ग्रामीण क्षेत्र मानेह में हुआ।

विज्ञापन


खोज और बचाव अभियान जारी
एक स्थानीय निवासी कोने पेपे ने कहा कि कल रात लगभग 7 बजे थे। बारिश हो रही थी। अचानक मैंने देखा कि पहाड़ टूटकर नीचे गिर गया। यह पहाड़ की तलहटी में स्थित घरों पर गिर गया। मिट्टी ने घरों को दबा दिया। कोई भी जीवित नहीं बचा। गुरुवार देर रात तक खोज और बचाव अभियान जारी रहा।
विज्ञापन


हादसा भारी बारिश के बाद हुआ
शहरी नियोजन एवं आवास मंत्री मोरी कोंडे ने घटनास्थल का दौरा करते हुए कहा, 'यह पहाड़ का एक हिस्सा है, जो बारिश के प्रभाव में ढह गया और इमारतों पर गिर गया।' हादसा उस क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुआ। पिछले साल पश्चिम अफ्रीका में आई रिकॉर्ड बाढ़ में 1,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान लाखों लोग विस्थापित भी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed