{"_id":"64d17ee495df282e990ba274","slug":"landmine-blast-in-balochistan-of-pakistan-seven-people-killed-including-president-of-union-council-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बलूचिस्तान के पंजगुर में लैंडमाइन ब्लास्ट, यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष सहित सात लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बलूचिस्तान के पंजगुर में लैंडमाइन ब्लास्ट, यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष सहित सात लोगों की मौत
Tue, 08 Aug 2023 06:39 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: जलज मिश्रा
Updated Tue, 08 Aug 2023 06:39 AM IST
सार
सोमवार रात बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में यूनियन काउंसिल (यूसी) के अध्यक्ष सहित कम से कम सात लोग मारे गए।
विज्ञापन
Pakistan police
- फोटो : Khaleej times
विस्तार
पाकिस्तान में एक बार फिर बॉम्ब ब्लास्ट हो गया। यहां एक सुरंग में विस्फोट हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि घटना में बलूच लिबरेशन फ्रंट का हाथ है। हादसा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रात में हुआ है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया गया है। डिप्टी कमिश्नर अमजद सोमरो का कहना है कि बलागातर यूसी के चेयरमैन इश्तियाक याकूब कुछ लोगों के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। गाड़ी में एक रिमोट विस्फोटक उपकरण लगा हुआ था। गाड़ी जैसे ही बलगातर इलाके के चकर बाजार पहुंची, वैसे ही ब्लास्ट हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह हैं मृतक
- इश्तियाक याकूब
- मोहम्मद याकूब
- इब्राहिम
- वाजिद
- फिदा हुसैन
- सरफराज
- हैदर
पुलिस के अनुसार, मृतक बाल्टागर और पंजगुर के रहने वाले थे। चार मृतकों की पहचान उनके रिश्तेदार द्वारा की गई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अधिकारियों को आशंका है कि बलूच लिबरेशन फ्रंट सात मौतों का जिम्मेदार हो सकता है।
विज्ञापन