फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Landlord denied to sell Bollywood actor Raj Kapoors mansion in Pakistan

पाकिस्तान के पेशावर में स्थित राज कपूर की हवेली बेचने से मकान मालिक ने किया इनकार

Thu, 28 Jan 2021 05:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पेशावर
एजेंसी, पेशावर Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 28 Jan 2021 05:01 AM IST
विज्ञापन
Landlord denied to sell Bollywood actor Raj Kapoors mansion in Pakistan
पेशावर में राज कपूर और दिलीप कुमार की हवेली - फोटो : बीबीसी

बॉलीवुड के दिग्गज शोमैन राज कपूर के पेशावर स्थित पैतृक घर को उसके मालिक ने खैबर पख्तूनख्वा सरकार की ओर से निर्धारित कीमत पर बेचने से इनकार कर दिया है। पाक की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने राज कपूर के 151.75 वर्ग मीटर मकान की कीमत 1.5 करोड़ रुपये तय की थी। सरकार ने दिलीप कुमार व राज कपूर के पैतृक घरों की खरीद के लिए 2.35 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी भी दी थी।

विज्ञापन


पेशावर स्थित पैतृक घर को सरकारी कीमत पर नहीं बेचेगा हाजी अली साबिर
पेशावर स्थित राज कपूर की चर्चित हवेली के मालिक हाजी अली साबिर ने कहा है कि मकान की कीमत बहुत ही कम लगाई गई है। पिछले साल सितंबर में खैबर पख्तूनख्वा की सरकार ने जीर्ण-शीर्ण अवस्था में जा चुकी इस ऐतिहासिक इमारत के संरक्षण के लिए इस पैतृक घर को खरीदने का फैसला किया था।
विज्ञापन


राज कपूर के सम्मान में खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने पेशावर के प्रमुख इलाके में स्थित इस इमारत को एक संग्रहालय में बदलने का फैसला किया है। एक निजी समाचार चैनल के साथ बातचीत में हवेली के मौजूदा मालिक हाजी अली साबिर ने इसे 1.5 करोड़ रुपये में बेचने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


200 करोड़ है हवेली की वास्तविक कीमत
राज कपूर की हवेली के मौजूदा मालिक हाजी अली साबिर ने कहा कि यह हवेली पेशावर के सबसे प्रमुख इलाके में बेहतरीन लोकेशन पर है। इस इलाके में आधा मरला जमीन 1.5 करोड़ रुपये में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मैं छह मरला (151.75 वर्ग मीटर) मकान 1.5 करोड़ रुपये में कैसे बेच सकता हूं? उन्होंने बताया कि इस हवेली की वास्तविक कीमत 200 करोड़ रुपये है।


बंटवारे से पहले बचपन यहीं बीता
पाकिस्तान के पुरातत्व विभाग ने राज्य सरकार से इस ऐतिहासिक इमारत को खरीदने का अनुरोध किया था। राज कपूर का पैतृक निवास किस्सा ख्वानी बाजार में कपूर हवेली के नाम से मशहूर है जो 1918 से 1922 के बीच बना था। राजकपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर इसी घर में पैदा हुए और बंटवारे से पहले उनका बचपन यहीं बीता। राज कपूर की इस इमारत को प्रांतीय सरकार ने राष्ट्रीय विरासत घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed