Lalu Prasad: इलाज के लिए सिंगापुर गए लालू यादव बीच पर घूमते आए नजर, बेटी रोहिणी ने लिखा भावुक करने वाला पोस्ट
लालू यादव के सिंगापुर पहुंचने के बाद बीच पर समय बिताते हुए कुछ तस्वीरें बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है। इसमें लालू टी शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहने नजर आ रहे हैं। इससे पहले लालू के एयरपोर्ट पहुंचते ही रोहिणी आचार्य ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके इलाज के लिए वे मंगलवार देर रात सिंगापुर पहुंचे थे। वहीं, गुरुवार को वे सिंगापुर में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्या के साथ समुद्र के किनारे घूमते दिखे। इस दौरान लालू यादव के साथ उनके नाती और नतिनी भी थे। रोहिणी आचार्या ने इन पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट भी लिखा है। गौरतलब है कि लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, सांसद बेटी मीसा भारती के अलावा विधान पार्षद सुनील सिंह, सुभाष यादव भी सिंगापुर गए हैं। वहीं, उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्या पहले से ही सिंगापुर में सेटल हैं।
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने बीच पर घूमने के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज के साथ रोहिणी ने लिखा है कि 'नसीब वाले होते हैं वे लोग, पिता का प्यार और मां का दुलार पा लेते हैं जो लोग।' इन तस्वीरों में इसमें लालू प्रसाद यादव टी शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहने हुए काफी कूल दिख रहे हैं।
बड़े नसीब वाले होते हैं वो लोग
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) October 12, 2022
पिता का प्यार और
मां का दुलार पा लेते हैं जो लोग.. pic.twitter.com/wwhgnzHnGA
मंगलवार को सिंगापुर पहुंचे थे लालू यादव
इससे पहले जब मंगलवार को लालू प्रसाद यादव सिंगापुर पहुंचे थे तब उन्हें रिसीव करने के लिए रोहिणी आचार्या एयरपोर्ट पहुंची थी। उन्होंने लालू प्रसाद यादव का स्वागत किया था। इतना ही नहीं, लालू यादव के सिंगापुर पहुंचने का वीडियो बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया था। इसमें लालू व्हीलचेयर पर नजर आ रहे हैं। लालू के एयरपोर्ट पहुंचते ही रोहिणी आचार्य ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "जिनका हौसला आसमान से ऊंचा है। मेरे पापा के जैसा दुनिया में न कोई दूजा है।" बता दें कि जानकारी मिली है कि लालू प्रसाद यादव को देखने के लिए डॉक्टरों ने शुक्रवार का अपॉइंटमेंट दिया है।
तेजस्वी ने दी थी स्वास्थ्य की जानकारी
गौरतलब है कि जुलाई माह में लालू यादव की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद काफी दिनों तक दिल्ली एम्स में उनका इलाज चला था। वहीं, लालू यादव के सिंगापुर जाने के बाद उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि लालू यादव को किडनी की समस्या है। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है, लेकिन बेहतर इलाज और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया है। वहां के डॉक्टर जैसी सलाह देंगे, वैसा इलाज कराया जाएगा।