फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav was seen spending time with his daughters on the beach in Singapore

Lalu Prasad: इलाज के लिए सिंगापुर गए लालू यादव बीच पर घूमते आए नजर, बेटी रोहिणी ने लिखा भावुक करने वाला पोस्ट

Thu, 13 Oct 2022 11:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 13 Oct 2022 11:26 PM IST
सार

लालू यादव के सिंगापुर पहुंचने के बाद बीच पर समय बिताते हुए कुछ तस्वीरें बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है। इसमें लालू टी शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहने नजर आ रहे हैं। इससे पहले लालू के एयरपोर्ट पहुंचते ही रोहिणी आचार्य ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था।
 

विज्ञापन
Lalu Yadav was seen spending time with his daughters on the beach in Singapore
बेटी और नाती-नातिन के साथ समय बिताते लालू यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके इलाज के लिए वे मंगलवार देर रात सिंगापुर पहुंचे थे। वहीं, गुरुवार को वे सिंगापुर में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्या के साथ समुद्र के किनारे घूमते दिखे। इस दौरान लालू यादव के साथ उनके नाती और नतिनी भी थे। रोहिणी आचार्या ने इन पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट भी लिखा है। गौरतलब है कि लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, सांसद बेटी मीसा भारती के अलावा विधान पार्षद सुनील सिंह, सुभाष यादव भी सिंगापुर गए हैं। वहीं, उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्या पहले से ही सिंगापुर में सेटल हैं। 

विज्ञापन


लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने बीच पर घूमने के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज के साथ रोहिणी ने लिखा है कि 'नसीब वाले होते हैं वे लोग, पिता का प्यार और मां का दुलार पा लेते हैं जो लोग।' इन तस्वीरों में इसमें लालू प्रसाद यादव टी शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहने हुए काफी कूल दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सिंगापुर पहुंचे थे लालू यादव
इससे पहले जब मंगलवार को लालू प्रसाद यादव सिंगापुर पहुंचे थे तब उन्हें रिसीव करने के लिए रोहिणी आचार्या एयरपोर्ट पहुंची थी। उन्होंने लालू प्रसाद यादव का स्वागत किया था। इतना ही नहीं, लालू यादव के सिंगापुर पहुंचने का वीडियो बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया था। इसमें लालू व्हीलचेयर पर नजर आ रहे हैं। लालू के एयरपोर्ट पहुंचते ही रोहिणी आचार्य ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "जिनका हौसला आसमान से ऊंचा है। मेरे पापा के जैसा दुनिया में न कोई दूजा है।" बता दें कि जानकारी मिली है कि लालू प्रसाद यादव को देखने के लिए डॉक्टरों ने शुक्रवार का अपॉइंटमेंट दिया है।

तेजस्वी ने दी थी स्वास्थ्य की जानकारी
गौरतलब है कि जुलाई माह में लालू यादव की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद काफी दिनों तक दिल्ली एम्स में उनका इलाज चला था। वहीं, लालू यादव के सिंगापुर जाने के बाद उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि लालू यादव को किडनी की समस्या है। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है, लेकिन बेहतर इलाज और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया है। वहां के डॉक्टर जैसी सलाह देंगे, वैसा इलाज कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed