{"_id":"5deda1d98ebc3e1bb575a26d","slug":"lahore-wagah-train-will-start-again-after-22-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 साल बाद फिर शुरू होगी लाहौर-वाघा ट्रेन, 14 दिसंबर से पटरियों पर दौड़ेगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
22 साल बाद फिर शुरू होगी लाहौर-वाघा ट्रेन, 14 दिसंबर से पटरियों पर दौड़ेगी
Mon, 09 Dec 2019 06:52 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 09 Dec 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान के लाहौर से वाघा रेलवे स्टेशन के बीच 22 साल बाद एक बार फिर 14 दिसंबर से ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन में 181 यात्री सफर कर सकते हैं, जो पाकिस्तान और भारत सीमा पर हर शाम होने वाली फ्लैग सेरेमनी का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान रेलवे के मुख्य परिचालन अधीक्षक आमिर बलोच ने बताया कि ट्रेन के फिर से संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो कोचों वाली इस ट्रेन की मरम्मत काम पूरा हो चुका है। यह ट्रेन दिनभर में चार चक्कर लगाएगी, जिसका किराया 30 रुपये होगा। 1997 तक लाहौर और वाघा स्टेशन के बीच इस ट्रेन का संचालन होता था।
विज्ञापन