{"_id":"61809afbd7c35d4ac93f168e","slug":"lahore-ranks-second-among-the-top-five-polluted-cities-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक वायु गुणवत्ता रिपोर्ट: दुनिया के शीर्ष पांच प्रदूषित शहरों में लाहौर दूसरे नंबर पर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैश्विक वायु गुणवत्ता रिपोर्ट: दुनिया के शीर्ष पांच प्रदूषित शहरों में लाहौर दूसरे नंबर पर
Tue, 02 Nov 2021 07:27 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लाहौर।
एजेंसी, लाहौर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:27 AM IST
विज्ञापन
pollution
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान का शहर लाहौर दुनिया में खराब वायु गुणवत्ता वाले शीर्ष पांच शहरों में दूसरे स्थान पर है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर की पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) के लिहाज से रेटिंग 188 है, जो अस्वास्थ्यकर श्रेणी में है। संयुक्त राज्य पर्यावरण संरक्षण एजेंसी वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक यह रेटिंग 50 से कम होने पर संतोषजनक मानी जाती है।
विज्ञापन
इससे पहले मार्च में आईक्यू एयर वैश्विक वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में पाकिस्तान को दूसरा सबसे प्रदूषित देश बताया गया था। देश के पर्यावरण विशेषज्ञों ने प्रदूषण के लिए फसल अवशेषों को जलाने के अलावा परिवहन क्षेत्र और उद्योगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले पिछले साल दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में पाकिस्तान का लाहौर पहला स्थान पर रहा था। वहीं, इस लिस्ट में नई दिल्ली को दूसरे नंबर पर जगह दी गई थी। नेपाल की राजधानी काठमांडू को इस लिस्ट में तीसरा स्थान मिला था।
विज्ञापन