फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Labour Party doesn't have any plan, our country at risk if they win, says Rishi Sunak

UK: 'लेबर पार्टी के पास कोई योजना नहीं, अगर वे जीते तो देश को खतरा', सुनक ने विपक्ष पर साधा निशाना

Sun, 26 May 2024 05:32 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 26 May 2024 05:32 AM IST
सार

UK: आम चुनावों की तारीखों का ऐलान के बाद अब प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने विपक्षी लेबर पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी के पास कोई योजना नहीं है और इससे देश अनिश्चितता की स्थिति में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
Labour Party doesn't have any plan, our country at risk if they win, says Rishi Sunak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

ब्रिटेन में आम चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शनिवार को विपक्षी लेबर पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि लेबर पार्टी के पास कोई योजना नहीं है और इससे देश अनिश्चितता की स्थिति में पहुंच जाएगा। इससे पहले 22 मई को सुनक ने डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर 4 जुलाई को आम चुनाव का एलान किया था। 

विज्ञापन


सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'हम सभी जानते हैं कि लेबर पार्टी के पास कोई योजना नहीं है। लेकिन अगर वे सत्ता में आए तो इसका क्या मतलब है? अनिश्चितता। कौन जानता है कि वे सरकार में क्या करेंगे? वे हमें नहीं बताएंगे कि वे अपनी किसी भी नीति को कैसे फंड करेंगे। इस अनिश्चितता की कीमत क्या है?'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, अनिश्चित भविष्य के ऐसे परिणाम होते हैं, जो दुनिया को और खतरनाक बनाते हैं। सुनक ने यह भी कहा कि उन्होंने देश को सुरक्षित भविष्य देने के लिए सभी जरूरी साहसिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, अनिश्चित भविष्य के नतीजे होते हैं। हमारे दुश्मन नोटिस करते हैं। दुनिया और अधिक खतरनाक हो जाती है, क्योंकि वे हमारी कमजोरी का फायदा उठाते हैं। इससे भोजन और ईंधन की कीमतें बढ़ जाती हैं। साथ ही हमारे देश के खिलाफ हमलों का अधिक खतरा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता ने आगे कहा, ऐसा नहीं होना चाहिए। निष्क्रियता अनिश्चितता की ओर ले जाती है। इसलिए मैंने पहले ही देश को सुरक्षित करने के लिए जरूरी साहसिक कार्रवाई की है। मैंने पहले ही रक्षा खर्च बढ़ा दिया है और अपने सहयोगियों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। 


विपक्ष पर हमला करते हुए सुनक ने कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेबर पार्टी के जीतने पर पूरा देश खतरे में होगा। उन्होंने कहा, हम अपने देश की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने (विपक्ष) ने रक्षा खर्च करने की हमारी प्रतिज्ञा को पूरा करने से इनकार किया। हम अपनी उर्जा सुरक्षा की रक्षा करने के लिए फैसले लेते हैं। उन्होंने हमारे देश के लिए शक्ति के नए स्त्रोतों को बाधित किया। हम अपने देश की सुरक्षा के लिए जरूरी साहसिक फैसले लेते हैं। वे ऐसा नहीं करते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed