{"_id":"608427fcdc926e734419b024","slug":"kuwait-suspends-commercial-flights-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: कुवैत ने भारत की सभी वाणिज्यिक उड़ानों को किया रद्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड-19: कुवैत ने भारत की सभी वाणिज्यिक उड़ानों को किया रद्द
Sat, 24 Apr 2021 07:45 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:45 PM IST
सार
- कुवैत ने कहा कि हम कोरोना वायरस महामारी की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर इस तरह के फैसले ले रहे हैं
- इस दौरान कुवैती नागरिकों, उनके निकट संबंधियों और उनके घरेलू श्रमिकों को देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी
विज्ञापन
उड़ान
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर कुवैत ने शनिवार को भारत से आने वाली सभी सीधी वाणिज्यिक उड़ानों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन
कुवैत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा कि उसने 24 अप्रैल से भारत से आने वाली सभी सीधी वाणिज्यिक उड़ानों को निलंबित कर दिया है। महानिदेशालय ने एक ट्वीट में कहा कि भारत से सीधे आने वाले या किसी अन्य देश से आने वाले उन सभी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, उन्होंने भारत के बाहर कम से कम 14 दिन नहीं बिताए हों।
विज्ञापन
हालांकि, कुवैती नागरिकों, उनके निकट संबंधियों और उनके घरेलू श्रमिकों को देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। ट्वीट में कहा गया कि मालवाहक उड़ानों का संचालन जारी रहेगा। इससे पहले ब्रिटेन, यूएई और कनाडा भारत से उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन