{"_id":"624c4ef6b18cf916ea18ea42","slug":"kuwait-s-government-resigns-political-crisis-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और सियासी उठापटक: कुवैत की सरकार ने इस्तीफा दिया, राजनीतिक संकट गहराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एक और सियासी उठापटक: कुवैत की सरकार ने इस्तीफा दिया, राजनीतिक संकट गहराया
Tue, 05 Apr 2022 07:54 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 05 Apr 2022 07:54 PM IST
सार
कुवैत के प्रधानमंत्री शेख सबाह अल-खालिद अल हमद अल सबाह ने मंत्रिमंडल का इस्तीफा शहजादे को सौंप दिया। इसी के साथ यहां सियासी संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
कुवैत सरकार ने दिया इस्तीफा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुवैत में एक बार फिर सियासी उठापटक सामने आई है। कुवैत की सरकार ने अपने गठन के कुछ महीने बाद ही मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। सरकार को कुछ ही दिनों में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना था। इसके साथ ही इस देश में राजनीतिक संकट गहरा गया है, जिसके चलते कई अहम आर्थिक और सामाजिक सुधार अधर में लटक गए हैं।
विज्ञापन
सरकारी समाचार एजेंसी 'कुना' की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत के प्रधानमंत्री शेख सबाह अल-खालिद अल हमद अल सबाह ने मंत्रिमंडल का इस्तीफा शहजादे को सौंप दिया। प्रधानमंत्री अल सबाह के नेतृत्व वाली सरकार को इस सप्ताह के अंत में संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना था, जिससे पहले सरकार ने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
पिछले डेढ़ साल में कुवैत की तीसरी संयुक्त सरकार ने इस्तीफा दिया है। विपक्ष शेख सबाह सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चाबंदी कर रहा था। पिछले सप्ताह गुस्साए सांसदों ने कथित भ्रष्टाचार और कुशासन को लेकर प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया था और कई आरोप लगाए थे। विरोधी सांसदों ने सार्वजनिक तौर पर प्रधानमंत्री को अनुपयुक्त करार देते हुए नए प्रधानमंत्री द्वारा देश की कमान संभाले जाने का आह्वान किया था।
विज्ञापन