फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   KP Sharma Oli took oath as Prime Minister of Nepal

नेपाल: केपी शर्मा ओली ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, बरकरार रखा पुराना मंत्रिमंडल

Fri, 14 May 2021 05:58 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 14 May 2021 05:58 PM IST
सार

सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष ओली को गुरुवार को इस पद पर फिर से नियुक्त किया गया था जब विपक्षी पार्टियां नई सरकार बनाने के लिए संसद में बहुमत हासिल करने में विफल रही थीं। इससे तीन दिन पहले ओली प्रतिनिधि सभा में अहम विश्वास मत हार गए थे। ओली को अब 30 दिन के भीतर सदन में विश्वास मत हासिल करना होगा जिसमें विफल रहने पर संविधान के अनुच्छेद 76 (5) के तहत सरकार बनाने का प्रयास शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
KP Sharma Oli took oath as Prime Minister of Nepal
केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

संसद में विश्वासमत गंवाने के कुछ दिन बाद केपी शर्मा ओली ने शुक्रवार को तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने ओली (69) को शीतल निवास में एक समारोह में नेपाल के 43वें प्रधानमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने नेपाल की प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर ओली को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

विज्ञापन


समारोह के दौरान ओली के मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ली। पुराने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। प्रदीप ज्ञवाली को विदेश मंत्री जबकि राम बहादुर थापा को गृह मंत्री और बिष्णु पौडयाल को वित्त मंत्री बनाया गया है। देश में कोविड-19 के मद्देनजर समारोह में सीमित लोगों की मौजूदगी थी। नए मंत्रिमंडल में 22 मंत्री और तीन राज्य मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed