फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Knife killer killed in Canada read hindi news

Big News : चाकूबाजी का अंतिम संदिग्ध अपने हाथों ही मरा, नीट परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या

Fri, 09 Sep 2022 05:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सस्कैचेवान।
एजेंसी, सस्कैचेवान। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Sep 2022 05:57 AM IST
सार

संदिग्ध के पकड़े जाने पर उसकी कार से चाकू बरामद हुआ और उसे चोटें लगी हुई थीं। हिरासत में लेकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कुछ समय बाद मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Knife killer killed in Canada read hindi news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में चाकूबाजी कर 10 लोगों की हत्या का अंतिम संदिग्ध अपने हाथों ही मारा गया। पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय माइल्स सैंडर्सन की मौत उसे लगी चोटों के कारण हो गई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, हमें संदिग्ध द्वारा एक घर के बाहर से कार चुराने की रिपोर्ट मिली थी। जब वह हमारी निगाह में आया तो रफ्तार तेज कर भागने लगा लेकिन हमने पीछा कर सड़क किनारे एक गड्ढे के पास उसकी कार को घेर लिया। पकड़े जाने पर उसकी कार से चाकू बरामद हुआ और उसे चोटें लगी हुई थीं। हिरासत में लेकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कुछ समय बाद मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


अब अमेरिकी कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ताइवान में
चीन की ओर से सख्त विरोध जताए जाने के बावजूद अमेरिका संसदीय दलों का ताइवान जाना थम नहीं रहा है। अगस्त में स्पीकर नैंसी पेलोसी की यात्रा, फिर कई सांसदों के दौरे के बाद अब अमेरिकी कांग्रेस का एक और प्रतिनिधि मंडल ताइवान की राजधानी ताइपे पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लोरिडा से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद स्टेफनी मर्फी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने ताइवान की राष्ट्रपति साई इन वेंग से मुलाकात की। चीन के सैन्य खतरों का जिक्र करते हुए साई ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की यात्रा ताइवान के प्रति अमेरिकी कांग्रेस के अडिग समर्थन को दर्शाती है। 

हाइड्रोजन गुब्बारे में दो दिन तक फंसा रहा शख्स बचाया गया
चीन में एक व्यक्ति को हाइड्रोजन गुब्बारे में दो दिन फंसे रहने के बाद सुरक्षित बचा लिया गया। हू नामक शख्स ने पाइन नट्स काटने के लिए हाइड्रोजन गुब्बारे का इस्तेमाल किया था। वह रविवार को हेइलोंगजियांग प्रांत के हैलिन काउंटी में अपने एक सहयोगी के साथ काम कर रहा था, तभी गुब्बारे पर उसने नियंत्रण खो दिया। उसका साथी कूद गया, लेकिन वह 3,200 किमी अनियंत्रित होकर उड़कर एक पेड़ पर फंस गया।

वियतनाम : कराओके बार में लगी आग, 32 लोगों की गई जान
दक्षिणी वियतनाम में एक कराओके बार में आग लगने से 32 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया के मुताबिक, आग मंगलवार देर रात बिन्ह दुओंग प्रांत के थुआन शहर में एक बहुमंजिला इमारत में लगी, जिसमें कई कर्मचारी और ग्राहक फंस गए है। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था लेकिन यह अगले दिन तक भी सुलगती रही। वियतनाम न्यूज एजेंसी ने बताया, बुधवार देर रात तक 32 लोग जान गंवा चुके थे। 

दो दशक तक सीएनएन के मुख्य प्रस्तोता रहे बर्नार्ड शॉ का निधन
दो दशक तक सीएनएन के मुख्य प्रस्तोता रहे और अग्रणी अश्वेत पत्रकार बर्नार्ड शॉ का निधन हो गया। सीएनएन के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम जॉनसन के मुताबिक, 82 वर्षीय शॉ का बुधवार को वाशिंगटन के एक अस्पताल में निमोनिया के कारण निधन हुआ। शॉ को 1991 में खाड़ी युद्ध के दौरान मिसाइल हमलों के बीच उनकी बेहद शांत रिपोर्टिंग के लिए याद किया जाएगा। शॉ 20 साल तक सीएनएन में रहे। 

सीरिया : अलेप्पो में पांच मंजिला आवासीय इमारत ढहने से 11 मरे
सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत ढहने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, यह हादसा अल-फिरदौस के निकट हुआ, जहां बुधवार शाम यह अवैध इमारत गिर गई थी। इसके मलबे से सात महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष के शव बरामद किए गए। इस घटना में एक बच्चे और महिला को बचा लिया गया। अधिकारियों ने आसपास के इलाके की इमारतें खाली करा लीं। 

हैती : महंगाई से परेशान लोग सड़कों पर उतरे, पीएम का इस्तीफा मांगा
पोर्ट-ऑ-प्रिंस। हैती की राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों में हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री एरियल हेनरी के इस्तीफे की मांग करते हुए नए सिरे से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर सुरक्षा और किफायती सामान मुहैया कराने का मुद्दा भी उठाया। राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में हुए प्रदर्शन में लोगों ने एरियल कुर्सी छोड़ो के नारे लगाए। वहीं, देश के उत्तरी और दक्षिणी इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव मचाया, जिन्हें पुलिस ने आंसू गैस के जरिये खदेड़ा। 

नीट परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में 19 वर्षीय छात्रा ने नीट परीक्षा-2022 में फेल होने पर आत्महत्या कर ली। चेन्नई पुलिस ने बताया कि छात्रा लक्ष्या श्वेता का शव चोलापुरम स्थित आवास में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि नीट में फेल होने से वह निराश थी। श्वेता सुबह से अपने कमरे से नहीं निकली तो मां ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थी। दोपहर साढ़े तीन बजे उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

नीट, जेईई को सीयूईटी में मिलाने पर फैसला नहीं : यूजीसी अध्यक्ष
यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा को सीयूईटी-यूजी के साथ मिलाने पर कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है। फिलहाल यह एक विचार है, जिस पर चर्चा होनी चाहिए। कुमार की टिप्पणी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान के दो दिन बाद आई है, जिसमें कहा था कि अगले दो वर्षों के लिए जेईई-नीट को सीयूईटी में मिलाने की कोई योजना नहीं है। एजेंसी

चेक अस्वीकार करने पर एसबीआई पर 85,000 का लगा जुर्माना
कर्नाटक के धारवाड़ जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच ने एसबीआई शाखा पर एक कन्नड़ अंक नहीं पहचानने और चेक को अस्वीकार करने के लिए 85,177 रुपये का जुर्माना लगाया है। हुबली के लेक्चरर वादीराजाचार्य इनामदार ने तीन सितंबर, 2020 को बिजली कंपनी को 6,000 रुपये का चेक जारी किया था। चेक पर कन्नड़ में लिखे नौ (सितंबर माह) को छह (जून माह) समझकर बैंक ने उसे अस्वीकार कर दिया था। 

अगस्त में वाहनों की बिक्री उम्मीद से कम, सिर्फ 8.31 फीसदी वृद्धि
देश में वाहनों की खुदरा बिक्री इस साल अगस्त में 8.31% बढ़कर 15,21,490 इकाई पहुंच गई। हालांकि, बिक्री में बढ़ोतरी उम्मीद से कम है। पिछले साल अगस्त में 14,04,704 वाहन बिके थे।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के बृहस्पतिवार के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान कुल 2,74,448 यात्री बिके। यह अगस्त, 2021 में बिके 2,57,672 यात्री वाहनों से 6.51% ज्यादा है। दोपहिया वाहनों की बिक्री 8.52% बढ़कर 10,74,266 इकाई पहुंच गई। तिपहिया बिक्री में सर्वाधिक 83% तेजी रही। एजेंसी

बिक्री कोरोना पूर्व स्तर से 7% कम...वाहनों की खुदरा बिक्री में कोरोना पूर्व स्तर यानी अगस्त, 2019 के मुकाबले 7% गिरावट रही। हालांकि, यात्री वाहनों की बिक्री में 41 फीसदी की तेजी रही।

तीन साल में 300 अरब डॉलर का होगा इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण उद्योग
भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण उद्योग 2025-26 तक बढ़कर 300 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। वर्तमान में इस उद्योग का आकार 75 अरब डॉलर का है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा, अगर भारत को एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है तो इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण उद्योग में उन्नति के लक्ष्य को हासिल करना जरूरी है। 

इंडिया आइडियाज समिट में उन्होंने कहा, हम संसद के जरिये डाटा सुरक्षा के कई विधायी ढांचे पर काम कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था के डिजिटल प्रारूप को मजबूत बनाने के लिए 3-4 महीनों में नए कानून लाएंगे। इसमें सभी हितधारकों का ध्यान रखा जाएगा। 

प्रॉपटेक कंपनियों में निजी निवेश बढ़कर 27 करोड़ डॉलर
संपत्ति (प्रॉपर्टी) से जुड़ी तकनीक उपलब्ध कराने वाली कंपनियों (प्रॉपटेक) में निजी निवेश जनवरी-जून में 5 फीसदी बढ़कर 27 करोड़ डॉलर पहुंच गया। हाउसिंग डॉट कॉम के मुताबिक, देश की प्रॉपटेक कंपनियों को 2009 से लेकर जून, 2022 तक 3.42 अरब डॉलर का निजी इक्विटी निवेश मिला है। इन कंपनियों ने डेढ़ दशक के समय में ज्यादातर घरेलू और विदेशी दोनों तरह के निवेशकों को आकर्षित किया है। एजेंसी

यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर रिकॉर्ड 0.75 फीसदी बढ़ाई
मंहगाई को काबू करने की कवायद के तहत यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) ने बृहस्पतिवार को प्रमुख ब्याज दरों में रिकॉर्ड 0.75 फीसदी वृद्धि की है। ईसीबी आमतौर पर नीतिगत ब्याज दर में 0.25% का ही बदलाव करता रहा है। 1999 में अपने गठन के बाद से कभी भी एक साथ 0.75% की वृद्धि नहीं की थी।

ब्याज दर में भारी बढ़ोतरी का मकसद उपभोक्ताओं, कारोबार और सरकारों के लिए कर्ज लेने को महंगा बनाना है ताकि खर्च और निवेश के मोर्चे पर गिरावट आए। 

भारत को वैश्विक आपूर्ति का हब बनाने पर अमेरिका से वार्ता
अमेरिका ने कहा कि सहायक विदेश मंत्री (दक्षिण-मध्य एशिया) डोनाल्ड लू की नई दिल्ली यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर वार्ता हुई कि भारत को किस तरह अगले 25 वर्ष में वैश्विक आपूर्ति शृंखला का हब बनाया जा सकता है। 

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, लू की 8 सितंबर को संपन्न भारत दौरे में दोनों देशों ने वैश्विक मुद्दों और चुनौतियों पर साझा रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की। पटेल बताया, लू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कई भारतीय अधिकारियों से मुलाकातें करके दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों और अन्य मुद्दों पर विचार किया।

भय के चलते बेहद कम कश्मीरी पंडित घाटी लौट रहे : कर्णसिंह
 वरिष्ठ राजनेता कर्णसिंह ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के मन में भय और आशंकाएं हैं। इसी वजह से कम ही कश्मीरी पंडित घाटी में अपने घर लौटने के इच्छुक हैं। सिंह ने जाने माने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. उपेंद्र कौल के संस्मरण ‘वेन द हार्ट स्पीक्स’ के विमोचन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकतर कश्मीरी पंडित जो बाहर जा सकते थे, वे विदेश चले गए या देश के अन्य हिस्सों में बस गए। उन्होंने हालांकि कहा, कश्मीरी पंडितों के बिना कश्मीर हमेशा अधूरा रहेगा।

कर्णसिंह कश्मीर के आखिरी डोगरा शासक महाराजा हरिसिंह के बेटे हैं। सिंह ने कहा, कश्मीर बेहद खूबसूरत और आकर्षक है, लेकिन 1947 से घाटी में जो त्रासदी हुई वह दिल तोड़ने वाली है। उन्होंने घाटी लौटने और वहां मकान बनाने वाले डॉ. कौल और अन्य कश्मीरी पंडितों की सराहना की और कहा, ऐसे उदाहरण बेहद कम हैं। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में हुए इस कार्यक्रम में एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और जाने माने वकील प्रशांत भूषण भी शामिल हुए। डॉ. कौल ने कहा कि उनकी किताब मुख्य रूप से कश्मीर, उनकी मां गौरी कौल और पिछले सात दशक के उनके अनुभवों को समेटे हुए है। 

संक्रमण से ठीक होने के बाद भी बच्चों में लंबे समय तक कोविड का असर
 संक्रमण से ठीक होने के बाद भी बच्चों में लंबे समय तक कोविड का असर रह सकता है। हालांकि, बच्चों में लॉन्ग कोविड का खतरा वयस्कों की तुलना में कम होता है।
अमेरिका के चिल्ड्रन हॉस्पिटल कोलोराडो में संक्रामक रोग विशेषज्ञ सुचित्रा राव ने कहा, बच्चों में कोविड के प्रभाव को दीर्घकालिक दोनों में समझने की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जर्नल जामा पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित अध्ययन में सार्स-सीओवी-2 के लिए परीक्षण किया गया। इसमें 659,286 बच्चों के ऑनलाइन हेल्थ रिकॉर्ड डेटा का उपयोग किया गया। इसमें संक्रमित बच्चों की तुलना निगेटिव परीक्षण वाले बच्चों से की गई। इस दौरान उनमें बालों का झड़ना, त्वचा पर चकत्ते और दस्त जैसे लक्षण देखे गए। कुछ बच्चे थकान, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई (मस्तिष्क कोहरे) और मूड स्विंग्स से भी पीड़ित थे।

ट्विटर ब्लू टिक विवाद  : पूर्व सीबीआई प्रमुख की माफी के बाद हाईकोर्ट ने हटाया जुर्माना
ट्विटर ब्लू टिक विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व सीबीआई प्रमुख एम नागेश्वर राव के माफी मांगने के बाद उन पर लगाया गया 25 हजार रुपये का जुर्माना माफ कर दिया। एम नागेश्वर राव ने उनके ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाए जाने के फैसले को चुनौती दी थी। जस्टिस यशवंत शर्मा की अदालत में पूर्व आईपीएस अधिकारी ने अपनी बिना शर्त माफी मांगते हुए कोर्ट से कहा कि वह एक पेंशनभोगी थे जो सिर्फ अपनी पहचान सुरक्षित करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद जस्टिस यशवंत शर्मा ने हाईकोर्ट के 17 मई के आदेश में पूर्व सीबीआई प्रमुख पर लगाए गए 25000 रुपये के जुर्माने को माफ कर दिया। 

दुष्कर्म की शिकायत देने आई किशोरी को थाने में पीटा, तीन निलंबित
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने आई 13 साल की किशोरी को थाने में पीटा गया। मामला सामने आने पर थाने के तीन पुलिस अफसरों को निलंबित कर दिया गया। घटना 30 अगस्त की है।

दुष्कर्म आरोपी बाबू खान को 3 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जिला एसपी सचिन शर्मा ने  बताया कि शहर कोतवाली थाने के एसएचओ अनूप यादव, सब इंस्पेक्टर मोहिनी शर्मा और एसिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गुरुदत्त शेशा को थाने में दुष्कर्म पीड़िता को रखने के मामले में निलंबित किया गया है। जिला संयुक्त कलक्टर प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जिला बाल कल्याण समिति की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 

अंगदान को बढ़ावा देने के लिए योजना बना रही सरकार : मनसुख मांडविया
नई दिल्ली। अंगदान को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी योजना तैयार कर रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया जा सके। यह कहना है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  (एम्स), दिल्ली में 37वें नेत्रदान पखवाड़े के उत्सव के दौरान उन्होंने कहा कि अंगदान के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। इसके लिए किसी पर दबाव डालने की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अंगदान करने से आपके जाने के बाद भी आपका अंग दूसरे को जीवन देता रहेगा। इस मौके पर आरपी सेंटर के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. जीवन एस तितियाल ने कहा कि देश में आई बैंक बनाने की दिशा में बेहतर काम करना चाहिए। इस दौरान एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया, नेशनल आई बैंक की चेयरपर्सन प्रोफेसर राधिका टंडन  आदि उपस्थित रहे।

जागरूकता के लिए दौड़ का आयोजन
नेत्रदान के प्रति जागरूकता के लिए एम्स में बृहस्पतिवार सुबह दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान एम्स निदेशक सहित डॉक्टरों ने लोगों को नेत्रदान को प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed