फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King Charles writes to Donald Trump after assassination attempt

Trump Shooting: किंग चार्ल्स का ट्रंप को पत्र; रैली के दौरान हमले में बाल-बाल बचे थे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति

Mon, 15 Jul 2024 05:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 15 Jul 2024 05:29 PM IST
सार

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक पत्र लिखा है, किंग चार्ल्स ने ये पत्र ट्रंप पर रैली के दौरान हुए हमले के बाद लिखा है। बता दें कि रविवार को डोनाल्ड ट्रंप पर हमला किया गया था।

विज्ञापन
King Charles writes to Donald Trump after assassination attempt
डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद किंग चार्ल्स ने लिखा पत्र - फोटो : ANI

विस्तार

बीते रविवार को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद से देश दुनिया के नेताओं की तरफ से उसकी आलोचना और ट्रंप के स्वास्थ्य शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। अब इसमें ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय का भी नाम जुड़ गया है। दरअसल ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन


रविवार को ट्रंप पर हुआ था हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर रविवार को पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के संबोधन के दौरान हमला हुआ था। जिसमें एक 20 वर्षीय युवक की तरफ से उनपर गोलियां दागी गई थी। हालांकि इस हमले में डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बच गए हैं। वहीं हमले के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया था।
विज्ञापन


एक-दूसरे की मेजबानी कर चुके हैं दोनों नेता
हालांकि ब्रिटिश सम्राट की तरफ से लिखे गए पत्र में क्या लिखा गया है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। किंग के पत्र को जल्द ही वाशिंगटन डीसी में मौजूद यूके दूतावास की तरफ से जल्द ही दिया गया था। बता दें कि साल 2019 में, प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में, अमेरिका के दौरे पर पहुंचे किंग चार्ल्स की तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया की दोपहर की चाय के लिए उनकी मेजबानी की थी, इस दौरान किंग चार्ल्स लंदन में एक नॉर्थ अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। वहीं 2019 में हीं किंग चार्ल्स की मां, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन की यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक राज्य भोज की मेजबानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्टूबर में अमेरिका का दौरा करेंगे किंग
वहीं बकिंघम पैलेस के अनुसार फिलहाल कैंसर का इलाज करा रहे किंग चार्ल्स, अक्टूबर में दो शाही यात्राएं करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के बाद, वह और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग (सीएचओजीएम) 2024 में भाग लेने के लिए समोआ का दौरा करेंगे। किंग और क्वीन ऑस्ट्रेलियाई सरकार के निमंत्रण पर ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे। बकिंघम पैलेस ने बताया कि समोआ के लिए उनके महामहिम राज्य की यात्रा प्रशांत द्वीप राष्ट्र और ब्रिटेन के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध का जश्न मनाएगा।


इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विश्व के नेताओं ने ट्रंप की हत्या के प्रयास की निंदा की हैं। डाउनिंग स्ट्रीट के अनुसार ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ट्रंप से तत्काल बाद में बात की और हिंसा की निंदा की, पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed