फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King Charles 362 year old crown, Britain King was crowned on Saturday

King Charles coronation: किंग चार्ल्स के सजा 362 साल पुराना ताज, धरती से लेकर जल-आकाश तक गूंजी आवाज

Sun, 07 May 2023 05:44 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 07 May 2023 05:44 AM IST
सार

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की शनिवार को ताजपोशी हुई। शाही चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में एक हजार वर्ष से चली आ रही परंपरा के मुताबिक चार्ल्स तृतीय को 362 साल पुराना सेंट एडवर्ड का ताज पहनाया गया। सभी रस्में करीब 80 मिनट तक चलीं। कैंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी ने चार्ल्स तृतीय के सिर पर सेंट एडवर्ड का ताज रखा।

विज्ञापन
King Charles 362 year old crown, Britain King was crowned on Saturday
किंग चार्ल्स को राज्याभिषेक समारोह में पहनाया गया ताज - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन में करीब 70 साल बाद राज्याभिषेक हुआ। इससे पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक 2 जून, 1953 को हुआ था। किंग चार्ल्स और महारानी कैमिला गोल्डन स्टेट कोच में सवार होकर बकिंघम पैलेस से लगभग 2.2 किमी दूर वेस्टमिंस्टर एबे पहुंचे। गहरे लाल रंग का रोब पहने किंग चार्ल्स ने पश्चिम द्वार से वेस्टमिंस्टर एबे में प्रवेश किया।

विज्ञापन


समारोह में कैमिला को क्वीन मैरी का ताज पहनाया गया। ताजपोशी के बाद दोनों पैलेस लौट गए। वेस्टमिंस्टर एबे वर्ष 1066 में विलियम प्रथम (विलियम द कॉन्करर) के समय से ब्रिटिश ताजपोशी का गवाह रहा है। 
विज्ञापन


पहली बार बहु-धार्मिक आयोजन...सुनक ने पढ़ा बाइबिल का अंश
पहली बार अनुष्ठान में हिंदू, बौद्ध, यहूदी, मुस्लिम और सिख धर्मगुरु भी शामिल हुए। इस दौरान वेस्टमिंस्टर एबे में भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश हिंदू प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बाइबिल का अंश पढ़कर एक इतिहास रच दिया। पत्नी अक्षता के साथ ध्वजवाहकों के जुलूस की अगुवाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली
किंग चार्ल्स ने बाइबिल पर हाथ रखकर ‘न्याय और दया’ के साथ शासन करने और ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने की शपथ ली जहां सभी धर्मों और आस्था के लोग स्वतंत्र रूप से रह सकें।  
किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के लिए आयोजित शाही समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ ने किया। इस मौके पर दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष और शाही परिवारों के दो हजार से अधिक सदस्य मौजूद रहे। राष्ट्रमंडल देशों के भी कई राष्ट्राध्यक्ष इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने।

परंपरा-आधुनिकता का अनूठा मिश्रण

86 साल पुरानी शाही पोशाक

-किंग चार्ल्स तृतीय ने वही शाही पोशाक ‘क्रिमसन वेलवेट रोब ऑफ स्टेट’ पहनी जो 1937 में उनके दादा जॉर्ज षष्ठम ने अपने राज्याभिषेक में पहनी थी। रानी कैमिला 1953 में महारानी एलिजाबेथ द्वारा पहनी गई शाही पोशाक में पहुंचीं।
- किंग ने पूर्ववर्ती सम्राटों द्वारा पहने गोल्ड-सिल्क फुललेंथ सुपरट्यूनिका कोट और कोरोनेशन सोर्ड बेल्ट पहनी। इसके ऊपर सोने की बनी इंपीरियल मेंटल थी जिसे 1821 में जॉर्ज चतुर्थ के राज्याभिषेक के लिए बनाया गया था।
-चार्ल्स को पहनाए गए सेंट एडवर्ड के ताज का उपयोग 1661 में किंग चार्ल्स द्वितीय के राज्याभिषेक के बाद से किया जाता रहा है।

इन 15 देशों के भी राजा बने किंग चार्ल्स
ताजपोशी के साथ ही किंग चार्ल्स ब्रिटेन के अलावा पापुआ न्यू गिनी, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विसेंट, ग्रेनेडा, सोलोमन, तुवालु, एंटीगा एंड बारबडा, बहामास, बेलीज, ग्रेनाडा, जमैका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के भी राजा बन गए हैं।

इन देशों में राष्ट्र प्रमुख का दर्जा
ब्रिटेन के किंग को कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में राष्ट्र प्रमुख का दर्जा प्राप्त है। इन सभी देशों में अपने शासकीय आवास भी हैं। इन तीनों देशों की संसद ब्रिटेन की तरह राजशाही के प्रति जवाबदेह है।

सिंहासन पर सबसे उम्रदराज सम्राट

  • 14 नवंबर, 1948 को जन्मे किंग चार्ल्स का नाम फिलिप आर्थर जॉर्ज था। वह ब्रिटिश सिंहासन पर आसीन होने वाले सबसे उम्रदराज सम्राट हैं।
  • 1970 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज में इतिहास की पढ़ाई की और 1970 में यूनिवर्सिटी डिग्री हासिल करने वाले ब्रिटिश शाही परिवार के पहले सदस्य बने।
  • 29 जुलाई 1981 में उनकी पहली शादी प्रिंसेस डायना के साथ हुई थी और उनके दो बेटे विलियम और हैरी हैं। यह शादी ज्यादा नहीं चली।
  • लंबे प्रेम संबंधों के बाद 2005 में कैमिला से शादी की।


कैमिला के पूर्व पति भी आए...
क्वीन कैमिला के पूर्व पति एंड््रयू पार्कर बॉवल्स भी ताजपोशी समारोह में शामिल हुए। 1995 में दोनों का तलाक हो गया था।

प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम औपचारिक शाही पोशाक में थे, जबकि प्रिंसेस ऑफ वेल्स कैथरीन ने सिर पर चांदी और क्रिस्टल से बना हेडपीस टियारा पहन रखा था।
१ जुलाई, १९६९ : मां क्वीन एलिजाबेथ-द्वितीय के साथ चार्ल्स। इसी दिन उन्हें प्रिंस ऑफ वेल्स का ताज मिला था।

भारत से है खास लगाव
सिंहासन के उत्तराधिकारी के रूप में चार्ल्स ने भारत की कई यात्राएं की थी। 2007 में उनके द्वारा स्थापित ट्रस्ट ने भारत में कई चैरिटेबल कार्यक्रम चलाए।
किंग चार्ल्स ने 2021 में कहा था कि उन्हें भारत से प्रेम है और इसकी यात्रा उन्हें आनंद प्रदान करती है।
2018 में पीएम मोदी जब लंदन गए, तब चार्ल्स ने की थी मेजबानी।

विरोध भी...सड़कों पर जनता, रिपब्लिकन नेता गिरफ्तार
राज्याभिषेक समारोह को फिजूलखर्च बताते हुए ब्रिटिश जनता का एक समूह सड़कों पर भी उतरा। समारोह से कुछ घंटों पहले ही पुलिस ने राजशाही विरोधी समूह रिपब्लिक के नेता ग्राहम स्मिथ को गिरफ्तार कर लिया। कुछ अन्य प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया गया। लंदन पुलिस प्रमुख मार्क रोवले ने एक दिन पहले ही चेतावनी दी थी कि शाही जुलूस को देखने के लिए जुटी भीड़ के बीच व्यवधान डालने की किसी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed