फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kim Jong Will continue to sharpen North Koreas nuclear weapons, military ruler said in Pyongyangs parade

नहीं मानेंगे किम जोंग : उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को धार देते रहेंगे, प्योंगयांग की परेड में बोले सैन्य शासक

Tue, 26 Apr 2022 09:06 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 26 Apr 2022 09:06 AM IST
सार

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार राजधानी प्योंगयांग में सैन्य परेड के दौरान किम ने यह बात कही। किम जोंग उन ने कहा कि वे देश के परमाणु हथियारों को मजबूत व विकसित करने का काम जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
Kim Jong Will continue to sharpen North Koreas nuclear weapons, military ruler said in Pyongyangs parade
उत्तर कोरिया ह्वासोंग-17 के लॉन्च के दौरान किम जोंग उन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिमी देश व उनके सहयोगी चाहे जितना दबाव डालें, लेकिन उत्तर कोरिया के सैन्य शासक किम जोंग उन ने साफ कहा है कि वे अपने देश को तेजी से परमाणु शक्ति से लैस बनाते रहेंगे। 

विज्ञापन

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार राजधानी प्योंगयांग में सैन्य परेड के दौरान किम ने यह बात कही। किम जोंग उन ने कहा कि वे देश के परमाणु हथियारों को मजबूत व विकसित करने का काम जारी रखेंगे। 
विज्ञापन

उधर, अमेरिका का परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमान वाहक पोत अब्राहम लिंकन जापान सेल्फ डिफेंस फोर्सेज के साथ जापान सागर में तैनात है। जापान व अमेरिका की सेना ने बीते दिनों यहां युद्धाभ्यास किया। उत्तर कोरिया से खतरे को देखते हुए यह अभ्यास किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जापान सागर में एक अमेरिकी परमाणु संचालित विमान वाहक पोत को पिछली बार साल 2017 में देखा गया था। तब प्योंगयांग ने परमाणु परीक्षण किए थे और एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी। अमेरिका ने मार्च में कोरियाई प्रायद्वीप के पश्चिम में भी इस पोत से अभ्यास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed