{"_id":"661761b6e2e57d5b5705c3da","slug":"kim-jong-un-tells-north-korea-be-ready-for-war-amid-tensions-with-south-korea-and-us-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: एक और जंग की आहट, किम जोंग का सेना को युद्ध के लिए और बेहतर तैयार रहने का आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: एक और जंग की आहट, किम जोंग का सेना को युद्ध के लिए और बेहतर तैयार रहने का आदेश
Thu, 11 Apr 2024 09:36 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 11 Apr 2024 09:36 AM IST
सार
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने शीर्ष सैन्य विश्वविद्यालय किम जोंग इल यूनिवर्सिटी ऑफ मिलिट्री एंड पॉलिटिक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन ने युद्ध के लिए अपने देश की तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन
किम जोंग उन ने युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। उत्तर कोरिया के आसपास अस्थिर भू-राजनीतिक हालातों, विशेष रूप से दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ तनाव को ध्यान में रखते हुए उन का कहना है कि अब जंग के लिए और अधिक तैयार रहने का समय है।
विज्ञापन
दुश्मन डीपीआरके के साथ टकराएगा तो...
किम ने सैन्य विश्वविद्यालय किम जोंग इल यूनिवर्सिटी ऑफ मिलिट्री एंड पॉलिटिक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने युद्ध की तैयारियों को भी जांचा। विश्वविद्यालय और छात्रों से बात करते हुए उन ने कहा कि अगर दुश्मन डीपीआरके के साथ टकराएगा तो हम अपने सभी साधनों को जुटाकर बिना किसी हिचकिचाहट के दुश्मन को मौत के घाट उतार देंगे।
विज्ञापन
पहले से कई अधिक तैयार रहने का समय
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने निरीक्षण के दौरान डीपीआरके के आसपास कठिन अंतरराष्ट्रीय स्थिति, अनिश्चित एव अस्थिर सेना और राजनीतिक हालातों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले से कई अधिक अब युद्ध के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहने का समय है।
विज्ञापन
हथियारों के बेड़े को मजबूत कर रहा
उत्तर कोरिया लगातार अपने हथियारों के बेड़े को मजबूत करता जा रहा है। उसने कुछ महीनों पहले एक हाइपरसोनिक वारहेड ले जाने वाली मध्यम दूरी की ठोस ईंधन वाली बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) का सफल परीक्षण किया था। बताया जा रहा था इस मिसाइल को अमेरिका के दूरस्थ ठिकानों पर हमला करने के लिए तैयार किया गया है।
वहीं इस महीने की शुरुआत में किम जोंग उन ने हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण प्रक्षेपण की निगरानी की, जिसमें ठोस ईंधन का इस्तेमाल किया गया था। विशेषज्ञों और विश्लेषकों के अनुसार, यह मिसाइल उत्तर कोरिया की मिसाइलों को तैनात करने की क्षमता को मजबूत करेगी।
डीपीआरके और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव
नए साल की शुरुआत के बाद से डीपीआरके और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव अधिक रहा है। दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा बढ़ा दी है और हमले की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर कोरिया ने दोनों सहयोगियों के संयुक्त अभ्यास के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और कोरिया गणराज्य पर इन सैन्य तनावों को भड़काने का भी आरोप लगाया है।