फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kim Jong Un sister Kim Yo Jong says, she doubts another US, North Korea summit will occurs in this year

किम जोंग की बहन राष्ट्रपति ट्रंप से हुई निराश, कहा- हमें उनसे किसी तरह की उम्मीद नहीं

Sat, 11 Jul 2020 02:24 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Kim Jong Un sister Kim Yo Jong says, she doubts another US, North Korea summit will occurs in this year
किम यो जोंग और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : social media
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की बहन ने शुक्रवार को कहा कि इस साल उन्हें उनके भाई के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने की कोई उम्मीद नहीं है। किम यो जोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया के पास ट्रंप को हाई प्रोफाइल बैठकों का तोहफा देने की कोई वजह नहीं है जबकि उसे इसके बदले में कुछ भी ठोस नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


किम जोंग की बहन के हवाले से उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए ने एक बयान में परमाणु कूटनीति को सक्रिय रखने के लिए अमेरिका द्वारा अहम छूट दिए जाने के वादे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘लेकिन साथ ही आपको नहीं पता कि कब क्या हो जाए।
विज्ञापन


किम यो जोंग ने कहा कि कोई भी हैरान करने वाली बात हो सकती है और यह दोनों शीर्ष नेताओं के फैसले पर निर्भर करता है। किम की बहन ने कहा कि अगर शिखर वार्ता की जरूरत होती है तो यह अमेरिका की जरूरत है जबकि उत्तर कोरिया के लिए यह अव्यावहारिक है और इससे हमें कोई फायदा नहीं है। किम यो जोंग अपने भाई की विश्वासपात्र हैं और हाल फिलहाल में वह उत्तर कोरियाई मामलों में काफी सक्रिय रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया में हैं शीर्ष अमेरिकी अधिकारी
किम की बहन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कोरिया मामलों के अमेरिका के शीर्ष अधिकारी एशिया में हैं। अमेरिकी उप विदेश मंत्री स्टीफन बीगन सियोल में दक्षिण कोरियाई अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद जापान गए हैं। सियोल में उन्होंने उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार पर पुरानी सोच पर अटके रहने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed