फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kim Jong un said North Korea is ready for both confrontation and dialogue with America

उत्तर कोरिया: किम जोंग-उन ने कहा- अमेरिका से टकराव व संवाद दोनों के लिए तैयार रहे देश

Sat, 19 Jun 2021 02:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 19 Jun 2021 02:10 AM IST
सार

  • विशेषज्ञों के मुताबिक, किम का बयान बताता है कि वे अपने परमाणु हथियार के जखीरे को न सिर्फ आगे बढ़ाना चाहते हैं बल्कि अमेरिका पर उन नीतियों को छोड़ने का दबाव बनाना भी चाहते हैं जिसे उत्तर कोरिया शत्रुतापूर्ण नीति मानता है।

विज्ञापन
Kim Jong un said North Korea is ready for both confrontation and dialogue with America
kim jong un - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने अपनी सरकार को अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन से संवाद और टकराव दोनों के लिए तैयार रहने को कहा है। देश के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही अमेरिका और अन्य देशों ने उत्तर कोरिया से अपना परमाणु कार्यक्रम छोड़कर बातचीत का रास्ता फिर से अपनाने पर जोर दिया था। विशेषज्ञों के मुताबिक, किम का बयान बताता है कि वे अपने परमाणु हथियार के जखीरे को न सिर्फ आगे बढ़ाना चाहते हैं बल्कि अमेरिका पर उन नीतियों को छोड़ने का दबाव बनाना भी चाहते हैं जिसे उत्तर कोरिया शत्रुतापूर्ण नीति मानता है।
विज्ञापन


हालांकि किम वार्ता बहाली के लिए भी तैयार हैं। देश में चल रही सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक में एक दिन पहले ही किम ने बाइडन के नेतृत्व में अमेरिकी नीतियों का विस्तार से विश्लेषण भी किया। इस दौान संवाद और टकराव के लिए तैयार रहने पर जोर देते हुए किम जोंग ने देश की प्रतिष्ठा की रक्षा और हितों की खातिर टकराव की स्थिति के लिए तैयार रहने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की ताकत बढ़ाने का दिया स्पष्ट निर्देश
बैठक के बाद कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि किम जोंग-उन ने सेना की युद्ध क्षमता को बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इस बैठक में वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्यों के अलावा नॉर्थ कोरियन पीपुल्स आर्मी के कार्यकारी सदस्य भी शामिल हुए। इस बैठक में देश और दुनियाभर की रणनीतिक स्थिति से जुड़ी हालिया घटनाओं की चर्चा की गई।


बता दें कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन का स्वास्थ्य लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया में चर्चा का विषय रहा है वह अपनी 12 लाख जवानों वाली सेना व परमाणु मिसाइलों की ओट में रहते हैं, लेकिन ताजा तस्वीरों में वह काफी दुबले दिख रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का वजन संभवत: 10 से 20 किलोग्राम कम हो गया है और इसी के साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर अकसर लगने वाली अटकलों को फिर से हवा मिल गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed