Kim Jong Un: किम जोंग उन का वजन फिर से बढ़ा, दक्षिण कोरिया ने बताया- उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियां
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन को उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियां हो गईं हैं और उनका वजन काफी बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया की एक जासूसी एजेंसी ने यह जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का वजन फिर से बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने सोमवार को बताया कि ऐसा लगता है कि किम को मोटापे से संबंधित उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हैं और उनके अधिकारी उनके इलाज के लिए विदेश में नई दवाओं की तलाश कर रहे हैं।
ज्यादा शराब पीने और धूम्रपान के लिए मशहूर 40 साल के तानाशाह एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिसके सदस्यों का दिल की बीमारियों का इतिहास रहा है। किम के पिता और दादा दोनों की मौत हृदय संबंधित बीमारी से हुई थी। किम से पहले दोनों ने ही उत्तर कोरिया पर शासन किया था।
2021 में कम किया था वजन
कुछ जानकारों का कहना है कि किम जो कि लगभग 170 सेंटीमीटर (5 फीट, 7 इंच) लंबे हैं। पहले किम का वजन 140 किलोग्राम (308 पाउंड) था। इसके बाद 2021 में अपने आहार में बदलाव करके उन्होंने अपना वजन कम किय था लेकिन अब मीडिया की फुटेज देखकर लगता है कि एक बार फिर से उनका वजन बढ़ गया है।
लग्जरी लाइफ जीते हैं किम जोंग उन
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की लाइफस्टाइल और खाने पानी की आदत काफी दिलचस्प है। तानाशाह किम जोंग उन की लाइफस्टाइल में महंगी शराब, खास सिगरेट और विदेशों से आयात मीट शामिल है। एक मीडया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के एक रक्षा विशेषज्ञ का कहना है कि किम जोंग उन एक बहुत बड़े शराबी है।
किम के लिए जापान से शैंपेन और मीट मंगवाया जाता है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम को गाय के दूध से बनी चीजें और स्नेक वाइन काफी पसंद है। इसके अलावा उन्हें जापानी डिश सुशी और शैंपेन भी बेहद पंसद हैं। उत्तर कोरिया के तानाशाह कोब मीट पसंद करते हैं, जो उनके लिए खास जापान से मंगाया जाता है। कोब मीट दुनिया का सबसे महंगा और कम मिलने वाला मीट है। इसके साथ ही किम डेनमार्क के टॉप क्वालिटी पोर्क और ईरान के कैविअर खाने के भी बेहद शौकीन हैं।
हर साल 200 करोड़ रुपए की शराब मंगवाई जाती है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम के लिए हर साल औसतन 200 करोड़ रुपए की शराब दूसरे देशों से उत्तर कोरिया मंगाई जाती है।किम को ब्लैक लेबल स्कॉच व्हिस्की और हेन्सी ब्रांडी पीना बहुत पसंद है। इसकी एक बोतल की कीमत 7,000 डॉलर तक हो सकती है।