{"_id":"5f6e3e698ebc3e9b8978ff22","slug":"kim-jong-un-apologizes-over-death-of-south-korean-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग-उन ने दक्षिण कोरियाई अधिकारी की मौत पर माफी मांगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किम जोंग-उन ने दक्षिण कोरियाई अधिकारी की मौत पर माफी मांगी
Sat, 26 Sep 2020 12:31 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
दक्षिण कोरियाई नागरिक की समुद्र में गोली मारकर हत्या किए जाने पर उत्तर कोरिया के नेत किम जोंग-उन ने शुक्रवार को माफी मांगते हुए इसे अप्रत्याशित और अपमानजनक घटना करार दिया।
विज्ञापन
सियोल स्थित राष्ट्रपति ऑफिस की तरफ से यह बात कही गई। उत्तर कोरियाई सैनिकों ने दक्षिण कोरिया के मत्स्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या के बाद उसे क्रूरतम तरीके से पेट्रोल डालकर जला डाला था।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुह हून ने कहा कि किम जोंग ने घटना को लेकर गुस्साए राष्ट्रपति मून और दक्षिण कोरियाई लोगों से माफी मांगी है।
विज्ञापन
हालांकि किसी भी मुद्दे पर दक्षिण कोरिया के प्रतिद्वंद्वी का माफी मांगना असामान्य है लेकिन इस माफी को लेकर उम्मीद है कि दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई-इन और देश में भड़की उत्तर विरोधी जन भावनाएं शांत हो सकेंगी।
किम ने कहा, वे राष्ट्रपति मून और दक्षिण कोरियाई लोगों को बड़ी निराशा देने पर खेद जताते हैं क्योंकि यह एक अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी।