{"_id":"669da7048b8632cd8c0fc873","slug":"kim-d-garbage-filled-balloons-sent-to-korea-again-2018-de-escalation-agreement-in-danger-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korea: किम ने द. कोरिया में फिर भेजे कचरा भरे गुब्बारे, 2018 का तनाव कम करने वाला करार खतरे में पड़ गया है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Korea: किम ने द. कोरिया में फिर भेजे कचरा भरे गुब्बारे, 2018 का तनाव कम करने वाला करार खतरे में पड़ गया है
Mon, 22 Jul 2024 05:55 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:55 AM IST
सार
किम जोंग उन ने द. कोरिया में फिर कचरा भरे गुब्बारे भेजे हैं। जिसके बाद दोनों देशों के बीच 2018 का तनाव कम करने वाला करार खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
किम जोंग उन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रविवार को दक्षिण कोरिया की तरफ कचरा भरे और अधिक गुब्बारे उड़ाए। इसे लेकर दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि वह इसका जवाब पूरी तरह से लाउडस्पीकर प्रसारण के साथ देगी। दरअसल, जोर से चिल्लाकर किए प्रचार, विश्व समाचार और के-पॉप संगीत से भरपूर दक्षिण कोरिया के प्रसारणों को सैन्य अधिकारी और कार्यकर्ता मनोवैज्ञानिक युद्ध का असरदार तरीका मानते हैं।
दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने उत्तर कोरिया के गुब्बारे छोड़े जाने को अश्लील और शर्मनाक कहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरियाई गुब्बारे सीमा पार करने के बाद दक्षिण कोरियाई राजधानी सियोल के उत्तर में उड़ रहे थे। जैसा कि हमने कई बार चेतावनी दी थी, सेना आज दोपहर एक बजे से सभी मोर्चों पर लाउडस्पीकर प्रसारण करेगी। उन्होंने लोगों को जमीन पर गिरती हुई चीजों को लेकर आगाह किया।
दक्षिण कोरिया ने चेताया खतरनाक होंगे नतीजे
द. कोरियाई सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया की कार्रवाई के घातक नतीजे हो सकते हैं। इसके लिए पूरी तरह से वहां की सरकार जिम्मेदार होगी। उत्तर कोरिया के रविवार को गुब्बारे भेजने से दो दिन पहले ही सियोल ने प्योंगयांग के विरोध में प्रसारण दोबारा शुरू किया था।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच बढ़ रहा तनाव
दरअसल, इससे पहले उत्तर कोरिया की तरफ से मई के आखिर में कपड़े, सिगरेट के टुकड़े, बेकार बैटरी और खाद से भरे गुब्बारे द.कोरिया भेजे गए थे। उधर दूसरी तरफ उत्तर कोरिया ने कहा कि पहले दक्षिण कोरिया के उसे गुब्बारे से राजनीतिक पर्चे भेजे थे। जवाब में द. कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ 2018 के तनाव-घटाने के समझौते को रोक दिया था।