फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kill Putin: What the US MP said, indirect mention of Julius Caesar and Hitler, provoked Russia

'पुतिन को मार डालो': अमेरिकी सांसद ने यह क्या कह डाला, जूलियस सीजर और  हिटलर का किया परोक्ष जिक्र, भड़का रूस

Fri, 04 Mar 2022 02:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 04 Mar 2022 02:43 PM IST
सार

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम (Lindsey Graham) ने कहा है कि रूस के ही किसी व्यक्ति को पुतिन की हत्या कर देना चाहिए। इसके बाद ही यूक्रेन की जंग रुकेगी। 

विज्ञापन
Kill Putin: What the US MP said, indirect mention of Julius Caesar and Hitler, provoked Russia
राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : iStock

विस्तार

प्यार व जंग क्या मोड़ ले ले, यह कहना मुश्किल होता है। रूस-यूक्रेन जंग के बीच अब एक अमेरिकी सांसद ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का आह्वान कर दिया। सीनेटर लिंडसे ग्राहम यहीं नहीं रुके। पुतिन की हत्या की पैरवी करते हुए उन्होंने जर्मनी के पूर्व तानाशाह एडोल्फ हिटलर की हत्या के प्रयास व रोमन सेना प्रमुख जूलियस सीजर की हत्या का भी परोक्ष जिक्र किया। ग्राहम की इस अपील पर रूस भड़क उठा है। उसने इसे आपराधिक कृत्य बताया है। 

विज्ञापन


अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम (Lindsey Graham) ने कहा है कि रूस के ही किसी व्यक्ति को पुतिन की हत्या कर देना चाहिए। इसके बाद ही यूक्रेन की जंग रुकेगी। ग्राहम ने एक न्यूज चैनल से चर्चा में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन की हत्या के लिए रूस में किसी को सामने आना पड़ेगा। ग्राहम ने ब्रूटस और कर्नल स्टॉफोनबर्ग का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


ब्रूटस ने ही रोमन सेना प्रमुख जूलियस सीजर की हत्या थी। जबकि कर्नल स्टॉफोनबर्ग ने एडोल्फ हिटलर की हत्या का प्रयास किया था। अमेरिकी सांसद ग्राहम ने यह भी कहा कि यदि आप अपनी बची जिंदगी अंधेरे में नहीं बिताना चाहते हैं। गरीबी से दूर रहना चाहते हैं तो किसी न किसी को तो पुतिन की हत्या का कदम उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कत्ल की बात करना अपराध : रूस
ग्राहम के बयान से रूस भड़क गया है। वॉशिंगटन स्थित रूसी दूतावास ने कहा कि  की पुतिन के कत्ल की बात कहना अपराध है। अमेरिका में मौजूद रूसी राजदूत एनाटोली एंतोनोव ने कहा कि अमेरिका को इस पर सफाई देना चाहिए। 


यूक्रेन का बड़ा दावा, 10 हजार रूसी सैनिक मारे
उधर, रूस से जंग के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन की सेना ने कहा कि रूस के 250 से ज्यादा टैंक और 10 हजार से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। उधर, रूस में नया कानून पास किया गया है। अब सेना के खिलाफ झूठी खबर प्रकाशित करने पर रूस में 15 साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed