{"_id":"5e0fa8ef8ebc3e8812751ad9","slug":"kidnapped-indian-origin-journalist-returned-to-south-africa-abducted-by-is-in-syria-in-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत भारतीय मूल का पत्रकार दक्षिण अफ्रीका लौटा, 2017 में आईएस ने किया था अपहरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अपहृत भारतीय मूल का पत्रकार दक्षिण अफ्रीका लौटा, 2017 में आईएस ने किया था अपहरण
Sat, 04 Jan 2020 02:19 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 04 Jan 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
आईएसआईएस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह युद्ध और आतंकवाद से जूझ रहे सीरिया में तीन साल पहले अपहृत हुआ भारतीय मूल का पत्रकार अपने देश दक्षिण अफ्रीका लौट आया है। शिराज मोहम्मद नाम के इस फोटो जर्नलिस्ट को 10 जनवरी, 2017 को सीरिया के दरकुश में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
शिराज के लौटने पर उसके परिवार के सदस्यों ने खुशी जताई है। शिराज सीरिया में चल रही लड़ाई को कवर करने गए थे, तभी उनको तुर्की की सीमा के पास से अगवा कर लिया गया था। हालांकि, फोटो जर्नलिस्ट के अपहरण की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली थी। दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज न्यूज वेबसाइट टाइम्स लाइव ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले शिराज अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकले थे। इसके बाद वह स्वदेश लौटे।
विज्ञापन
वह युद्ध पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली कंपनी के साथ जुड़े थे। न्यूयॉर्क स्थित कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट के अनुसार, एक दशक से चल रहे सीरिया के गृह युद्ध में अब तक 134 पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। जबकि चार से पांच लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
विज्ञापन