फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Khalistani supporters did not misbehave with the Indian ambassador in the Gurdwara on Guru Parv in New York

US: प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे भारतीय राजदूत के साथ खालिस्तान समर्थकों ने की बदसलूकी, फहराया अपना झंडा

Mon, 27 Nov 2023 11:21 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 11:21 AM IST
सार

न्यूयॉर्क स्थित गुरुद्वारे में सिख समुदाय के लोगों ने प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने बदसलूकी की। 

विज्ञापन
Khalistani supporters did not misbehave with the Indian ambassador in the Gurdwara on Guru Parv in New York
भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने न्यूयॉर्क में सिख समुदाय के साथ मनाया प्रकाश पर्व - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने गुरुद्वारा पहुंचकर मथा टेका। लेकिन इस दौरान खालिस्तान समर्थक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। कार्यक्रम में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को खालिस्तानी समर्थकों ने घेरा और धक्का-मुक्की की। बता दें संधू प्रकाश पर्व पर प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए गुरुद्वारे पहुंचे थे।
विज्ञापन


कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
खालिस्तानी समर्थकों के साथ कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें संधू को खालिस्तानी समर्थकों के साथ भिड़ते हुए देखा जा सकता है। बता दें कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के बाद से ही खालिस्तानी समर्थक आक्रमक दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में भारतीय राजदूत को वाहन में परिसर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है, जबकि खालिस्तानी समर्थकों में से एक व्यक्ति ने गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तानी झंडा लहराया। 
विज्ञापन


भारतीय राजदूत ने लिखा सोशल मीडिया पर पोस्ट
भारतीय राजदूत तरनजीत संध ने गुरु नानक दरबार का दौरा किया। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही गुरुपर्व मनाने के लिए स्थानीय संगत में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए कहा, आज गुरू पर्व पर लॉन्ग आइलैंड के गुरु नानक दरबार में अफगानिस्तान सहित स्थानीय संगत के  साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला। इस दौरान कीर्तन सुना, गुरु नानक के एकजुटता, एकता और समानता के संदेश के बारे में चर्चा की। गुरु पर्व पर लंगर खाया और सभी के लिए आशीर्वाद मांगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत कई इलाकों में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा की जानी वाली हिंसाओं की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले खालिस्तानियों ने जुलाई में सैन फ्रांसिस्कों में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आगजनी की थी। भारत ने मामले के संबंध में अमेरिकी अधिकारियों से सबूत देने का आग्रह किया है। इससे पूर्व सितंबर में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed