फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Khalistan supporters protest outside Indian embassy in protest against agricultural laws in Washington

अमेरिका: कृषि कानून के नाम पर भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन, खालिस्तानी झंडे लहराए  

Wed, 27 Jan 2021 07:07 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 27 Jan 2021 07:07 AM IST
विज्ञापन
Khalistan supporters protest outside Indian embassy in protest against agricultural laws in Washington
भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थक - फोटो : twitter@ANI

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर कृषि कानूनों के विरोध के नाम पर भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। खालिस्तान समर्थकों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत में सरकार द्वारा लागू किए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की भी मांग की। 

विज्ञापन

प्रदर्शनकारी इस दौरान हाथों में खालिस्तान का झंडा लहरा रहे थे। इससे पहले भी दूतावास के बाहर इस तरह के प्रदर्शन हो चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में प्रदर्शनकारियों ने दूतावास के बाहर खालिस्तानी झंडे लहराते हुए गांधी जी की प्रतिमा भी खराब कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कृषि कानून को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है। इसे लेकर करीब 50 दिन से किसान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर परेड में जमकर हिंसा भी हुई। उपद्रवियों ने दिल्ली में की जगहों पर हिंसा की और लाल किले पर धार्मिक झंडा भी फहरा दिया। 


केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा, तोड़-फोड़ और अन्य अप्रिय घटनाओं ने पूरे देश को सकते में डाल दिया है। अब सवाल उठ रहा है कि इन्हें रैली निकालने की इजाजत आखिर क्यों दी गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed