{"_id":"6434c229ab3d5bb1f30ead67","slug":"khalistan-movement-fizzling-out-due-to-pro-sikh-steps-taken-by-pm-modi-sikh-delegation-to-fm-sitharaman-news-a-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: PM मोदी ने सिखों के लिए जो किया, उससे खालिस्तान आंदोलन खात्मे की कगार पर, वित्त मंत्री से बोले अमेरिकी सिख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: PM मोदी ने सिखों के लिए जो किया, उससे खालिस्तान आंदोलन खात्मे की कगार पर, वित्त मंत्री से बोले अमेरिकी सिख
Tue, 11 Apr 2023 07:52 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 11 Apr 2023 07:52 AM IST
सार
डेलिगेशन का नेतृत्व जसदीप (जस्सी) सिंह और इसके अध्यक्ष कंवलजीत सिंह सोनी कर रहे थे। उन्होंने वित्त मंत्री को पारंपरिक सरोपा, फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने सोमवार को भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। यहां डेलिगेशन ने वित्त मंत्री से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सिख समुदाय के हितों में उठाए गए कदमों की वजह से अलगाववादी खालिस्तान आंदोलन खात्मे की कगार पर है।
डेलिगेशन का नेतृत्व जसदीप (जस्सी) सिंह और इसके अध्यक्ष कंवलजीत सिंह सोनी कर रहे थे। उन्होंने वित्त मंत्री को पारंपरिक सरोपा, फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया। बीते नौ वर्षों में सिख समुदाय के लिए उठाए गए कदमों और सिखों की कई मांगों को लागू करने के लिए डेलिगेशन ने मोदी सरकार की तारीफ की। जस्सी सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के कदमों की वजह से खालिस्तान आंदोलन अब फुस्स हो चुका है।
उन्होंने कहा कि अब पूरे अमेरिका में कुछ-एक खालिस्तानियों को छोड़कर कुछ नहीं बचा है। इनकी वजह से ही सिख समुदाय को खराब नाम मिलता है। डेलिगेशन ने कहा कि सिख समुदाय राष्ट्रवादी है और अखंड भारत के साथ खड़ा है और सिखों से जुड़े सभी मुद्दे भारत के संविधान के तहत ही हल होंगे।
विज्ञापन
पंजाब पर चढ़े कर्ज को माफ करने की अपील
जस्सी सिंह ने वित्त मंत्री से अनुरोध किया कि वह पंजाब में वर्षों तक उग्रवादी गतिविधियों की वजह से चढ़े बड़े कर्ज को माफ कर दें और उसे एक एंटरप्राइज जोन घोषित कर दें, जहां उद्योगों द्वारा निवेश को बढ़ावा दिया जा सके, जिससे पंजाब के युवाओं को एक अच्छा भविष्य मिले।