फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Khaleda Zia concerned about violence vandalism and looting of state resources news in hindi

Bangladesh: बांग्लादेश में हिंसा, तोड़फोड़ और लूट को लेकर चिंतित है खालिदा जिया, कहा- हमें देश को बनाना होगा

Wed, 07 Aug 2024 10:38 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 07 Aug 2024 10:38 AM IST
सार

राष्ट्रपति की प्रेस टीम ने बताया कि शहाबुद्दीन के नेतृत्व में एक बैठक बुलाई गई, जिसमें बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया और छात्र प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा करने का फैसला लिया गया। इस बैठक में कई विपक्षी पार्टियों के नेता भी शामिल थे।

विज्ञापन
Khaleda Zia concerned about violence vandalism and looting of state resources news in hindi
खालिदा जिया - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी हिंसा, तोड़फोड़ और सरकारी संसाधनों की लूट को लेकर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की नेता खालिदा जिया ने चिंता व्यक्त की। बीएनपी नेताओं ने इसकी जानकारी दी। दरअसल,  सरकारी नौकरियों में कुछ खास लोगों के एक वर्ग के लिए आरक्षण प्रणाली के खिलाफ जुलाई के मध्य से छात्रों के विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। जिसके बाद इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें कई लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


बांग्लादेश खिलाफत मजलिस के महासचिव मौलाना मामुनुल हक ने अस्पताल में खालिदा जिया से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद खालिदा जिया ने कहा, "हमारे राज्य के संसाधन नष्ट हो रहे हैं। यह हमारा देश है। हमें इस देश को बनाना है।" मंगलवार यानी की छह अगस्त को बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन अहमद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया कि रिहाई की घोषणा की। रिहा होने के बाद खालिदा जिया ने मौलाना मामुनुल हक के पिता दिवंगत शेखुल हदीस अजीजुल हक को याद किया। 
विज्ञापन


संपत्ति को लूटना एक गंभीर घटना: खालिदा जिया
खालिदा जिया ने कहा कि लोगों के जीवन और संपत्ति को नुकसान पहुंचा एक गंभीर घटना है। राज्य के संसाधनों को लूटने में कई लोग शामिल हैं। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण बताया। इस मुद्दे पर बात करते हुए खिलाफत मजलिस के संयुक्त महासचिव मौलाना अताउल्लाह अमीन ने कहा कहा, "बेगम खालिदा जिया एक उत्पीड़ित महिला हैं। हम लंबे समय तक जेल में रहे। मौलाना मामुनुल हक भी लंबे समय तक जेल में रहे। मौलाना मामुनुल हक के नेतृत्व में हम उनके स्वास्थ्य के बारे पूछने गए थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना अताउल्लाह अमीन ने कहा, "बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति ठीक नहीं है। खालिदा जिया देश के लिए लोगों से प्रार्थना करने का अनुरोध कर रही है।" मुलाकात को लेकर सवाल पूछे जाने पर अताउल्लाह अमीन ने कहा, "हमारे देश की स्थिति ठीक नहीं है। वह इसे लेकर बहुत चिंतित हैं। राज्य के संसाधनों को लूटना सही नहीं है। जो अन्याय करेगा, अल्लाह उन्हें सजा देगा।" पांच अगस्त को राष्ट्रपति शहाबुद्दीन अहमद ने खालिदा जिया की रिहाई का आदेश जारी किया। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद राष्ट्रपति ने खालिदा जिया की रिहाई की घोषणा की थी। 


राष्ट्रपति ने बुलाई थी बैठक
राष्ट्रपति की प्रेस टीम ने बताया कि शहाबुद्दीन के नेतृत्व में एक बैठक बुलाई गई, जिसमें बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया और छात्र प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा करने का फैसला लिया गया। इस बैठक में कई विपक्षी पार्टियों के नेता भी शामिल थे। बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया अपनी खराब स्वास्थ्य के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। 2018 में उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था और 17 साल की जेल की सजा दी गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed