फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kerala wayanad landslides updates Chinese Premier sends condolence message to PM Modi

Wayanad Landslides : केरल में भूस्खलन की घटना पर चीनी प्रधानमंत्री ने जताया दुख, पीएम मोदी को भेजा शोक संदेश

Sun, 04 Aug 2024 04:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 Aug 2024 04:40 PM IST
सार

Wayanad Landslides: चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने केरल में भूस्खलन की घटनाओं में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा है। वायनाड जिले के चूरालमाला और मुंडक्कई में भूस्खलन से अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Kerala wayanad landslides updates Chinese Premier sends condolence message to PM Modi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने केरल में भूस्खलन की घटनाओं को लेकर अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायल लोगों के प्रति संवेदना जताई। भूस्खलन के चलते राज्य में 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन

 
भारत में चीन के राजदूत शु फेइहोंग ने एक्स पर कहा, "तीन अगस्त को प्रधानमंत्री कियांग ने केरल में भूस्खलन की घटनाओं पर प्रधानमंत्री मोदी को संवेदना संदेश भेजा। कियांग ने कहा कि उन्हें यह जानकर दुख हुआ कि केरल में भूस्खलन जैसी आपदा आई, जिसमें कई लोग हताहत हुए। चीन सरकार की ओर से उन्होंने शोक संतप्त परिवारों और घायलों के प्रति संवेदना जताई।" 

विज्ञापन
 
वायनाड जिले के चूरालमाला और मुंडक्कई में भूस्खलन से अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। वायनाड में खोज और बचाव अभियान रविवार को अपने छठे दिन में प्रवेश कर गया है। चरालमाला और मुंडक्काई में हुई भूस्खलन की घटनाओं के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव अभियान के बारे में जानकारी साझा करते हुए वायनाड जिला कलेक्टर मेघाश्री ने बताया कि बचाव अभियान जोरों पर है और आज के अभियान के लिए 1300 से अधिक बलों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, बचाव अभियान जोर-शोर से चल रहा है। आज 1300 से ज्यादा बल तैनात हैं। स्वयंसेवक भी हैं। कल बचाव अभियान के लिए स्वयंसेवक वहां फंस गए थे। आज हम सावधानी बरत रहे हैं, ताकि ऐसा न हो। 

 
इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने जानकारी दी कि चूरालमाला और मुंडक्कई इलाकों में पुलिस की रात की गश्त शुरू की गई है। सीएमओ ने एक बयान में कहा कि रात में पीड़ितों के घरों या क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें कहा गया है कि बचाव अभियान के मकसद से पुलिस की अनुमति के बिना रात में कोई भी इन स्थानों के घरों या क्षेत्रों में प्रवेश नहीं कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed