फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kerala man dies of burn injuries after saving wife from fire in UAE

दुबई: पत्नी को आग से बचाने की कोशिश में पति की जान गई

Mon, 17 Feb 2020 12:51 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, दुबई Published by: देव कश्यप Updated Mon, 17 Feb 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Kerala man dies of burn injuries after saving wife from fire in UAE
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

संयुक्त अरब अमीरात के आबू धाबी में अपने घर में लगी आग से पत्नी को बचाने की कोशिश में झुलसे एक 32 साल के भारतीय शख्स की मौत हो गई जबकि पत्नी का उपचार जारी है। आग लगने की घटना पिछले हफ्ते की है। खलीज टाइम्स के मुताबिक पिछले सोमवार को केरल के रहने वाले अनिल निनान के घर में संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सेंट थॉमस मार थोमा चर्च के एक अधिकारी सोजन थॉमस के हवाले से अखबार ने लिखा है कि घटना की पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन निनान की पत्नी नीनू जब घर में आग लगी थी तो गलियारे में थी और आग की चपेट में आ गई थी। उस वक्त अनिल बेडरूम में था। वह पत्नी को बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन खुद भी आग की चपेट में आ गया। इस घटना में निनान 90 फीसदी झुलस गया।
विज्ञापन


अनिल के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि आग में पत्नी भी झुलसी, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और अस्पताल में अभी उपचार चल रहा है। दम्पत्ति का चार साल का बेटा भी है। अनिल की मौत से हम सदमें में हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर चार साल के बेटे के साथ दंपति को उम्म अल क्वैन के शेख खलीफा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से  उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मंगलवार को अबू धाबी के मफराक अस्पताल में भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed