{"_id":"5d074d5a8ebc3e1040209f8b","slug":"kerala-man-died-after-drowned-of-at-uae-beach","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई के बीच में डूबने से भारतीय व्यक्ति की मौत, परिवार को सौंपा जाएगा शव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई के बीच में डूबने से भारतीय व्यक्ति की मौत, परिवार को सौंपा जाएगा शव
Mon, 17 Jun 2019 01:52 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
एक 25 साल के भारतीय व्यक्ति की संयुक्त अरब अमीरात के उम अल कुवाएन स्थित बीच में डूबने से मौत हो गई है। वह अपने दोस्तों के साथ इस स्थान पर तैराकी के लिए आया था। ये बात एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
खलीजा टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, "दक्षिण भारतीय राज्य केरल के रहने वाले आनंधु जनार्दन यहां तैराकी कर रहे थे। लेकिन तेज गति से आई लहरों में वह बह गए।" जनार्दन के दोस्त जियॉर्ज एलोयसिस का कहना है कि तेज गति से आई लहर उनके दोस्त को बहा कर ले गई।
एलोयसिस ने बताया, "हमने उसे ढूंढने की पूरी कोशिशि की लेकिन हम नहीं ढूंढ पाए। बाद में उसका शव मिला।" जनार्दन को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका शव उनके परिवार को सोमवार को सौंपा जाएगा।
इससे पहले दुबई में भी शनिवार को अपने परिवार के साथ आउटिंग पर निकले एक भारतीय व्यक्ति की जुमेराह बीच पर डूबने से मौत हो गई थी।