फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kenjeran Park accident in Indonesia Horrifying footage of the incident

वीडियो: वॉटर पार्क में अचानक टूट गया स्लाइड, 30 फीट गहरे पानी में गिरे लोग, कई की हड्डियां टूटीं

Fri, 13 May 2022 09:48 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, Published by: अजय सिंह Updated Fri, 13 May 2022 09:48 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया का एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक वॉटर पार्क में अचानक टूटे स्लाइड का हादसा देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Kenjeran Park accident in  Indonesia Horrifying footage of the incident
वाटरपार्क में फिसले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडोनेशिया के केंजेरन पार्क में एक भयानक हादसा हुआ। वाटरपार्क में आधी स्लाइड के बाद 30 फीट पानी में लोग गिर गए। 7 मई को हुई इस घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ट्यूब स्लाइड के एक हिस्से को ढहते हुए देखा जा सकता है। तैराक कंक्रीट के फर्श पर गिरते ही चिल्लाते हुए दिखाई देते हैं।

विज्ञापन


डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, स्लाइड के अंदर फंसे 16 लोगों में से आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की हड्डियां तक टूट गईं। वहीं वाटर पार्क प्रशासन ने कहा कि दुर्घटना इसलिए हुई क्योंकि सवारी के समय ही स्लाइड खराब और कमजोर हो गई थी। वाटर पार्क प्रबंधन  ने बताया कि सबसे स्लाइड की जांच नौ महीने पहले की गई थी।
विज्ञापन


इस घटना के बाद सुराबाया शहर के उप महापौरने भविष्य में इसी तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निरीक्षण करने की बात कही है। मेयर एरी काह्यादी ने कहा कि इस घटना में घायल सभी लोगों का इलाज और देखभाल किया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि घायल सभी लोग की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर NOODOU नाम के पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें लोगों को नीचे गिरते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट होने वजह स्लाइड के किनारे आई दरार है। स्लाइड के ओवरलोड होने की वजह से स्लाइड टूट गई और सभी नीचे गिर गए। साथ ही वॉटर पार्क में मेंटेनेंस पर भी सवाल उठाया गया है। कहा जा रहा है कि यहां नौ महीने पहले मेन्टेन्स का काम हुआ था। तब से लेकर अभी तक एक बार भी यहां के स्लाइड्स की मरम्मत नहीं हुई थी। इसी वजह से ये हादसा हुआ।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed