Keir Starmer Resigns: ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर ने इस्तीफा दिया, पद छोड़ने के बाद कहा- देश हित में फैसला
Keir Starmer Resigns: ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि ये फैसला देश हित में है। स्टार्मर ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देना ब्रिटेन की बेहतरी के लिए लिया गया निर्णय है।'
विस्तार
इस्तीफे के बाद क्या बोले स्टार्मर?
लंदन में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद किएर स्टार्मर ने भावुक विदाई संदेश दिया। उन्होंने अपने सहयोगियों, नंबर 10 के कर्मचारियों और सिविल सेवा के अधिकारियों का उनके समर्थन और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। स्टार्मर ने कहा कि देश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी छोड़ने के बाद वह अब अपनी पत्नी विक, जो हर अच्छे और बुरे समय में उनके साथ खड़ी रहीं, के लिए एक बेहतर पति और अपने बच्चों के लिए एक बेहतर पिता बनने पर अधिक समय देंगे। उन्होंने अपने परिवार को अपनी सबसे बड़ी ताकत और गर्व बताया।
ब्रिटेन में स्टार्मर से पहले किन प्रधानमंत्रियों ने इस्तीफा दिया?
- लिज ट्रस (Liz Truss)
- बोरिस जॉनसन (Boris Johnson)
- थेरेसा मे (Theresa May)
- डेविड कैमरन (David Cameron)
- गॉर्डन ब्राउन (Gordon Brown)
स्टार्मर के इस्तीफे के बाद लेबर पार्टी के कई प्रमुख नेता प्रधानमंत्री (और पार्टी नेता) पद की दावेदारी में उभर कर सामने आए हैं। हालांकि, इनमें सबसे आगे एंडी बर्नहैम माने जा रहे हैं। मेकरफील्ड उपचुनाव में उनकी भारी जीत ने उन्हें सांसद के रूप में वापस ला दिया है, जिससे उनके लिए नेतृत्व को चुनौती देने का रास्ता साफ हो गया है। उन्हें किंग ऑफ द नॉर्थ के नाम से भी जाना जाता है और वे लेबर सांसदों और जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
ब्रिटेन की राजनीति से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले ट्रंप?
स्टार्मर के इस्तीफे से करीब 29 घंटे पहले रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) ट्रंप ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के इस्तीफे का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि स्टार्मर दो महत्वपूर्ण मुद्दों- आव्रजन (इमिग्रेशन) और ऊर्जा नीति; पर पूरी तरह विफल रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 'ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर देंगे इस्तीफा': ट्रंप का बड़ा दावा- इमिग्रेशन और ऊर्जा नीति पर विफल रही सरकार
स्टार्मर की आलोचना के बाद ट्रंप शुभकामनाएं भी दीं
ब्रिटेन की राजनीति को लेकर अपनी अहम टिप्पणी में ट्रंप ने यह भी कहा कि स्टार्मर ने अवैध और अनियंत्रित आव्रजन को रोकने में सफलता नहीं पाई। इसके अलावा उन्होंने ऊर्जा नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि ब्रिटेन को नॉर्थ सी में तेल उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए था। हालांकि ट्रंप ने स्टार्मर के कार्यकाल में अपनाई गई नीतियों की आलोचना के बाद उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।