फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   kazakhstan former minister wife murder case trial shocking revelations

Kazakhstan: पत्नी की हत्या के बाद पूर्व मंत्री ने भविष्यवक्ता को किया फोन, सुनवाई में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 04 May 2024 02:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 May 2024 02:47 PM IST
सार

एक वीडियो फुटेज कजाखस्तान में खूब वायरल हुई थी, जिसमें पूर्व वित्त मंत्री कुआंदिक बिशिम्बायेव अपनी पत्नी सल्तनत को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
kazakhstan former minister wife murder case trial shocking revelations
कजाखस्तान के पूर्व मंत्री की पत्नी, जिनका कत्ल हुआ - फोटो : इंस्टाग्राम@saltanat.foundation

विस्तार

कजाखस्तान के पूर्व मंत्री की हत्या का मामला इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग बड़ी दिलचस्पी से इसकी कोर्ट सुनवाई पर नजर बनाए हुए हैं। आरोप है कि कजाखस्तान के पूर्व मंत्री कुआंदिक बिशिम्बायेव ने अपनी पत्नी सल्तनत नुकेनोवा की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है, जिसकी सोशल मीडिया मंच पर लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। जिससे पूरे देश में इसे लेकर बात हो रही है। आइए जानते हैं इस मुकदमे से जुड़ी अहम बातें-
विज्ञापन


1. 31 वर्षीय सल्तनत नुकेनोवा बीते साल नवंबर में एक रेस्तरां में मृत पाई गईं थी। यह रेस्तरां सल्तनत के पति कुआंदिक बिशिम्बायेव के रिश्तेदार का है, जहां दंपति ने पूरा दिन और एक रात बिताई थी। 
विज्ञापन


2. एक वीडियो फुटेज कजाखस्तान में खूब वायरल हुई थी, जिसमें पूर्व वित्त मंत्री कुआंदिक बिशिम्बायेव अपनी पत्नी सल्तनत को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. अदालत में बतौर सबूत पेश की गई वीडियो में दिख रहा है कि बिशिम्बायेव ने रेस्तरां के बाहर भी अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा। इस दौरान बिशिम्बायेव ने सल्तनत को बालों से पकड़कर खींचा और उसके चेहरे पर हमला किया। 

4. बिशिम्बायेव के हमले से बचने के लिए सल्तनत एक वॉशरूम में छिप गईं तो बिशिम्बायेव ने दरवाजा तोड़ दिया था और फिर सल्तनत को पीटा था। 

5. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस्तरां के कर्मचारियों को निर्देश थे कि वे आपात सेवाओं या पुलिस को कोई फोन न करें। साथ ही घटना के बाद रेस्तरां की वीडियो फुटे भी डिलीट करने को कहा था। 

6. पिटाई के बाद जब खून से लथपथ नुकेनोवा फर्श पर पड़ी थीं तो बिशिम्बायेव ने एक कथित भविष्यवक्ता को कॉल किया था। उस भविष्यवक्ता ने भरोसा दिया था कि नुकेनोवा ठीक हो जाएगी। 

7. पिटाई के बाद जब नुकेनोवा बेहोश हो गई थी तो उसके 12 घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी। मेडिकल स्टाफ ने मौके पर ही नुकेनोवा को मृत घोषित कर दिया था। 

8. मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नुकेनोवा की ब्रेन ट्रॉमा से मौत हुई थी। पिटाई के चलते नुकेनोवा की नाक की हड्डी टूट गई थी और उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे। 


9. बिशिम्बायेव (43 वर्षीय) पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगा। इस मामले में दोषी पाए जाने के पर बिशिम्बायेव को 20 साल तक की जेल हो सकती है। बिशिम्बायेव का कहना है कि नुकेनोवा ने खुद को चोट पहुंचाई थी और उन्हीं से उसकी मौत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed