{"_id":"683e94d210174088c5073a7c","slug":"kanimozhi-asked-in-spain-what-is-india-national-language-dmk-mp-reply-gets-praise-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanimozhi: 'भारत की राष्ट्रीय भाषा क्या है', स्पेन में कनिमोझी से किया गया सवाल, जवाब पर खूब बजीं तालियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Kanimozhi: 'भारत की राष्ट्रीय भाषा क्या है', स्पेन में कनिमोझी से किया गया सवाल, जवाब पर खूब बजीं तालियां
Tue, 03 Jun 2025 12:12 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:12 PM IST
सार
तमिलनाडु की डीएमके सरकार और केंद्र सरकार के बीच भाषा को लेकर विवाद हो रहा है। खासकर नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत तीन भाषा फार्मूले पर डीएमके सरकार विरोध कर रही है। स्पेन में पूछे गए सवाल को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Kanimozhi
- फोटो : एएनआई
विस्तार
डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल फिलहाल स्पेन दौरे पर है। स्पने में एक कार्यक्रम के दौरान कनिमोझी से पूछा गया कि भारत की राष्ट्रीय भाषा क्या है? इस पर डीएमके सांसद ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे। इस दौरान डीएमके सांसद ने कहा कि हमारे देश में बहुत कुछ किया जाना बाकी है और हम ये करना भी चाहते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से हमारा ध्यान भटकाया जा रहा है।
कनिमोझी ने जवाब से की बोलती बंद
स्पेन में भारतीय समुदाय के लोगों से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और आवाज उठाने की अपील की गई। इसी दौरान एक व्यक्ति ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं डीएमके सांसद कनिमोझी से सवाल किया कि भारत की राष्ट्रीय भाषा क्या है? गौरतलब है कि तमिलनाडु की डीएमके सरकार और केंद्र सरकार के बीच भाषा को लेकर विवाद हो रहा है। खासकर नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत तीन भाषा फार्मूले पर डीएमके सरकार विरोध कर रही है। स्पेन में पूछे गए सवाल को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कनिमोझी के जवाब ने सवाल पूछने वाले व्यक्ति की बोलती बंद कर दी। कनिमोझी ने अपने जवाब में कहा कि 'भारत की राष्ट्रीय भाषा एकता में अनेकता है।' कनिमोझी के जवाब पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'ब्रिटेन आतंकवाद से लड़ने के भारत के प्रयासों के साथ', ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा की बयान
विज्ञापन
'हमारा संदेश साफ, भारत सुरक्षित है'
कनिमोझी ने आगे कहा कि 'हमारे देश में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है और हम करना भी चाहते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से हमारा ध्यान भटकाया जा रहा है। हमें आतंकवाद और लड़ाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी बिल्कुल जरूरत नहीं है। बतौर भारतीय हमारा संदेश साफ है कि भारत सुरक्षित है। वे कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन वे हमें पटरी से नहीं उतार सकते। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि कश्मीर सुरक्षित रहे।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन