फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris' physician reports the vice president is in 'excellent health' and fit to serve as president

US Election: 'कमला हैरिस पूरी तरह से स्वस्थ, राष्ट्रपति पद के लिए सक्षम', उपराष्ट्रपति के डॉक्टर ने दी जानकारी

Sat, 12 Oct 2024 06:46 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Oct 2024 06:46 PM IST
सार

US Election: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के स्वास्थ्य पर उनके डॉक्टर ने शनिवार को एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में अमेरिकी सेना के कर्नल और उप राष्ट्रपति के डॉक्टर जोशुआ सिमंस ने उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Kamala Harris' physician reports the vice president is in 'excellent health' and fit to serve as president
कमला हैरिस। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के स्वास्थ्य पर उनके डॉक्टर ने शनिवार को एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में अमेरिकी सेना के कर्नल और उप राष्ट्रपति के डॉक्टर जोशुआ सिमंस ने उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति की जानकारी दी है। रिपोर्ट में उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया गया है। 

विज्ञापन


डॉक्टर सिमंस ने बताया कि हैरिस एक स्वस्थ्य और सक्रिय जीवनशैली जीती हैं। उनका हालिया स्वास्थ्य परीक्षण इस साल अप्रैल में किया गया था और यह सामान्य पाया गया है। डॉक्टर ने रिपोर्ट में बताया कि हैरिस राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी संभालने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह सक्षम हैं। 
विज्ञापन


यह जानकारी सामने आने के बाद अब हैरिस के समर्थक रिपब्लिकन पार्टी के नेता और उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर सवाल उठा सकते हैं और हैरिस की उनसे तुलना कर सकते हैं। ट्रंप ने बीते वर्षों में अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत कम जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गोलीबारी के बाद ट्रंप ने नहीं साझा की पूरी जानकारी
ट्रंप ने इस साल जुलाई में एक हत्या के प्रयास के दौरान गोली लगने के बाद भी अपने स्वास्थ्य की बहुत कम जानकारी साझा की है। उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के स्वास्थ पर सवाल उठाए थे, जब बाइडन फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। 

ट्रंप ने उठाए थे बाइडन की शारीरिक क्षमता पर सवाल
पिछले नवंबर में ट्रंप ने बाइडन के जन्मदिन पर अपने डॉक्टर के जरिए एक पत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप शारीरिक और मासनिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि, इस पत्र में उन दावों का समर्थन करने के लिए कोई जानकारी नहीं थी, जैसे- वजन, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल का  स्तर या किसी भी परीक्षण के परिणाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed