{"_id":"66b21f16159b6e8caa0156bb","slug":"kamala-harris-chosen-as-her-vice-presidential-candidate-tim-walz-will-compete-for-the-post-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी कमला हैरिस; टिम वाल्ज होंगे उपराष्ट्रपति प्रत्याशी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी कमला हैरिस; टिम वाल्ज होंगे उपराष्ट्रपति प्रत्याशी
Tue, 06 Aug 2024 06:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:33 PM IST
सार
कमला हैरिस ने फिलाडेल्फिया की रैली से पहले मंगलवार सुबह मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज (60) को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना। वाल्ज 2018 में मिनेसोटा का गवर्नर बनने से पहले 12 साल तक सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
US
- फोटो : X/@KamalaHarris
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मंगलवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए आधिकारिक उम्मीदवारी हासिल कर ली। इसी के साथ वह देश में राष्ट्रपति चुनाव का टिकट पाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं। वहीं, उन्होंने टिम वाल्ज को अपना रनिंग मेट यानी उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है।कमला हैरिस (59) का मुकाबला नवंबर में होने वाले चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से होगा।
विज्ञापन
12 साल तक सांसद रह चुके हैं वाल्ज
कमला हैरिस ने फिलाडेल्फिया की रैली से पहले मंगलवार सुबह मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज (60) को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना। वाल्ज 2018 में मिनेसोटा का गवर्नर बनने से पहले 12 साल तक सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
बाइडन ने वापस ले ली थी दावेदारी
पिछले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन ने आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा की थी। इसके बाद ही भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति हैरिस को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी का 2024 का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। कई दिग्गजों ने इसका समर्थन किया था।
विज्ञापन
ऑनलाइन मतदान के बाद आधिकारिक घोषणा की गई
डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के डेलीगेट के पांच दिवसीय ऑनलाइन मतदान के बाद हैरिस की उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा की गई। 99 फीसदी डेलीगेट ने कमला हैरिस का समर्थन किया। देशभर के 4,567 डेलीगेट ने उनके लिए वोट किया। हैरिस अब अपना नामांकन आधिकारिक रूप से स्वीकार करेंगी।
हाल ही में उम्मीदवार घोषित किया था
गत शुक्रवार को हैरिस को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसी के साथ हैरिस अमेरिका की प्रमुख राजनीतिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय-अफ्रीकी महिला बन गई हैं। वह रिपब्लिकन या डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी भी बन गई हैं। हैरिस की मां श्यामला गोपालन भारतीय थीं और उनके पिता डोनाल्ड जैस्पर हैरिस जमैका के थे। कमला हैरिस के माता-पिता अमेरिका में प्रवासी के तौर पर आए थे।