फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Justin Trudeau told Donald Trump import duty on Canada stupid

Canada-US: 30 अरब कनाडाई डॉलर मूल्य की अमेरिकी वस्तुओं पर ट्रूडो ने लगाया 25% टैरिफ; ट्रंप को दिया ये जवाब

Wed, 05 Mar 2025 02:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 05 Mar 2025 02:37 AM IST
सार

जस्टिन ट्रूडो ने कहा, हम अमेरिका से होने वाले 30 अरब कनाडाई डॉलर के आयात पर तत्काल 25 फीसदी टैरिफ लगा रह हैं और जरूरत पड़ने पर अगले 21 दिन में 125 अरब कनाडाई डालर के अन्य आयात पर भी टैरिफ लगाएंगे। हालांकि इन सभी टैरिफ के लिए निश्चित रूप से कोई न्यायोचित वजह नहीं बताई जा सकती। 
 

विज्ञापन
Justin Trudeau told Donald Trump import duty on Canada stupid
डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि कनाडा पर लगाया गया आयात शुल्क एक बेहद मूर्खतापूर्ण काम है और उनका देश तत्काल इसका जवाब देगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप कनाडा के खिलाफ व्यापार युद्ध छेड़ते हुए रूस को खुश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रूडो ने कहा, हम अमेरिका से होने वाले 30 अरब कनाडाई डॉलर के आयात पर तत्काल 25 फीसदी टैरिफ लगा रह हैं और जरूरत पड़ने पर अगले 21 दिन में 125 अरब कनाडाई डॉलर के अन्य आयात पर भी टैरिफ लगाएंगे। हालांकि इन सभी टैरिफ के लिए निश्चित रूप से कोई न्यायोचित वजह नहीं बताई जा सकती। ट्रूडो ने यह भी कहा कि कनाडा डब्ल्यूटीओ में अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा ट्रेड एग्रीमेंट के उल्लंघन को चुनौती देगा।
विज्ञापन


कनाडा के खिलाफ व्यापार युद्ध छेड़कर पुतिन को खुश कर रहा अमेरिका
ट्रूडो ने कहा, 'आज अमेरिका ने कनाडा, अपने सबसे करीबी साथी के खिलाफ व्यापार युद्ध छेड़ दिया है, और साथ ही रूस के तानाशाह व्लादिमीर पुतिन को खुश करने की कोशिश कर रहा है। क्या यह समझ में आता है?' ट्रूडो ने सीधे ट्रंप का नाम लेकर कहा कि यह बहुत मूर्खतापूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने मैक्सिकन-कनाडाई आयातों पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ
बता दें कि ट्रंप ने अमेरिका के तीन सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ टैरिफ लगाए, जिसके बाद मैक्सिको, कनाडा और चीन ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल मचा दी। ट्रंप ने मैक्सिकन और कनाडाई आयातों पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया, हालांकि उन्होंने कनाडाई ऊर्जा पर शुल्क को 10 फीसदी तक सीमित कर दिया।

व्यापार युद्ध नहीं चाहता कनाडा
ट्रूडो ने अमेरिकी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कनाडा यह व्यापार युद्ध नहीं चाहता, लेकिन ट्रंप ने यह विकल्प चुना है। ट्रूडो ने रूस के बारे में कहा, 'अमेरिकी अपने दोस्तों को ऐसे देश के पक्ष में छोड़ने के बारे में कैसा महसूस करते हैं, जिसने कभी अमेरिकियों की भलाई के लिए काम नहीं किया?'

कनाडा की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना ट्रंप का उद्देश्य: ट्रूडो
ट्रूडो ने कहा कि ट्रंप ने कई बार कहा है कि उनका लक्ष्य कनाडा की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना है, ताकि वे कनाडा को अपने अधीन कर सकें। यही वह चाहते हैं। हालांकि, ट्रूडो ने स्पष्ट किया कि ऐसा कभी नहीं होगा। ट्रूडो ने कहा, 'हम कभी भी अमेरिका के 51वें राज्य नहीं बनेंगे।'

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, 'कनाडा के गवर्नर ट्रूडो को समझाएं कि जब कनाडा अमेरिका पर प्रतिशोधी टैरिफ लगाएगा, तो हमारा पारस्परिक टैरिफ भी तुरंत उसी राशि से बढ़ जाएगा।'

ट्रंप के कदम से कनाडाई आहत और नाराज: ट्रूडो
ट्रंप ने कनाडा की संप्रभुता को खतरे में डाल दिया है, जिससे देश में गुस्सा बढ़ रहा है। हाल ही में NHL खेलों में कनाडाई हॉकी प्रशंसक अमेरिकी राष्ट्रगान का मजाक उड़ा रहे हैं। ट्रूडो ने कहा, 'कनाडाई आहत और नाराज हैं। हम अमेरिकी उत्पादों के बजाय कनाडाई उत्पाद खरीदने की कोशिश करेंगे... और अमेरिकी राष्ट्रगान का मजाक उड़ाते रहेंगे।'


टैरिफ जारी रहे तो अमेरिका को बिजली निर्यात 25 फीसदी कर देंगे: डग फोर्ड
कनाडा के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने कहा कि वे अमेरिका को बिजली का निर्यात 25 फीसदी कर देंगे और अगर टैरिफ जारी रहे तो इसे पूरी तरह से बंद कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे अमेरिका को निकल और दुर्लभ खनिजों की बिक्री भी रोक सकते हैं। इसके अलावा, ओंटारियो और अन्य प्रांतों ने अमेरिकी शराब के ब्रांड हटाने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि ओंटारियो ने 2023 में मिशिगन, न्यूयॉर्क और मिनेसोटा में अमेरिका के 1.5 मिलियन घरों को बिजली दी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed