फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Justice Nawaf Salam will be the new Prime Minister of Lebanon World News In Hindi

Lebanon: कौन हैं न्यायविद नवाफ सलाम जो बनेंगे लेबनान के नए प्रधानमंत्री, यूएन में संभाल रहे ये बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 14 Jan 2025 12:11 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,बेरूत Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 12:11 AM IST
सार

लेबनानी राजनयिक नवाफ सलाम को लेबनान के नए प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया है। इस्राइल-हिजबुल्लाह युद्ध के बाद उम्मीद की एक किरण माने जाने वाले न्यायविद सलाम को 128 सदस्यीय संसद में से 84 विधायकों का समर्थन मिला।

विज्ञापन
Justice Nawaf Salam will be the new Prime Minister of Lebanon World News In Hindi
नवाफ सलाम - फोटो : एक्स@CIJ_ICJ

विस्तार

लेबनान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रमुख लेबनानी राजनयिक और न्यायाधीश नवाफ सलाम को लेबनान के नए प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया है। सलाम को सांसदों का बहुमत हासिल होने के बाद उनका प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। सलाम वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उनका नामांकन पश्चिमी समर्थित समूहों के साथ-साथ लेबनानी संसद में निर्दलीयों की ओर से किया गया था।

विज्ञापन


84 विधायकों का मिला समर्थन
जानकारी के अनुसार सलाम को 128 सदस्यीय संसद में से 84 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री नजीब मिकाती को केवल 9 वोट मिले। 34 विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि मिकाती ने रिजल्ट आने के बाद में सलाम को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

 
कौन है नवाज सलाम?
न्यायविद नवाज सलाम वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के प्रमुख हैं। जहां उनका नामांकन पश्चिमी समर्थित समूहों और लेबनानी संसद में स्वतंत्र विधायकों द्वारा किया गया था। उन्हें सऊदी अरब और पश्चिमी देशों का समर्थन भी प्राप्त है। हिजबुल्लाह के विधायकों ने प्रधानमंत्री पद के लिए किसी भी उम्मीदवार का नाम नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलाम से लोगों को उम्मीद
सलाम के प्रधानमंत्री बनने के नामांकन को लोग इस्राइल-हिजबुल्लाह युद्ध के बाद एक उम्मीद की किरण मानते हैं। इस युद्ध में 4,000 लोग मारे गए और 16,000 से ज्यादा घायल हुए थे। युद्ध नवंबर में अमेरिका की मदद से 60 दिन के युद्धविराम के बाद रुका। सलाम के नामांकन से लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इससे विदेशी देशों से अरबों डॉलर का निवेश और ऋण मिलेगा, जो लेबनान की मदद करेगा।

सलाम के नामांकन से उम्मीद की जा रही है कि अब विदेशी देशों से लेबनान में निवेश होगा। पिछले दो साल से लेबनान एक कार्यवाहक सरकार द्वारा चल रहा था, और हाल ही में औन को राष्ट्रपति चुना गया, जिसके बाद सलाम को प्रधानमंत्री बनाया गया।

सलाम के सामने बड़ी चुनौतियां
देखा जाए तो नवाफ सलाम के लिए राह आसान नहीं रहने वाला है। सलाम को बड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा। उन्हें लेबनान को उसके पांच साल के आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए काम करना होगा। हिजबुल्लाह ने पहले सलाम को प्रधानमंत्री बनने से रोका था, क्योंकि उन्हें अमेरिका समर्थित माना जाता है।

हिजबुल्लाह नेता का बयान
हिजबुल्लाह के नेता मोहम्मद राद ने कहा कि अगर पश्चिमी देशों से मदद नहीं मिली, तो लेबनान की स्थिति नहीं सुधरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में लेबनान का बैंकिंग सिस्टम संकट में था और लाखों लोगों ने अपनी बचत खो दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed